रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 100 करोड़ पार कर लिए। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ आए। फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर तो बनी ही, साथ ही भारत में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
Dhurandhar The Revenge Box office Collection: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन धुआंधार परफॉर्मेंस दी। शानदार प्री-सेल्स के दम पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की पहली 'सेंचुरी ओपनर' बन गई है। कुल मिलाकर 'धुरंधर द रिवेंज' अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन चुकी है।
पेड प्रीव्यू से हुई ऐतिहासिक कमाई
धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में थी और इसका असर एडवांस बुकिंग में साफ दिखा। फिल्म मेकर्स ने पेड प्रीव्यू का विकल्प चुना, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ (नेट) कमाई की। इन आंकड़ों को ओपनिंग डे कलेक्शन में शामिल किया गया, जिससे फिल्म की शुरुआत और जबर्दस्त बन गई।
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड
इतने बड़े कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग दर्ज की है। इसने शाहरुख खान की जवान (75 करोड़) को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि अगर पेड प्रीव्यू को हटा भी दिया जाए, तब भी फिल्म टॉप पोजीशन पर बनी रहती है।
भारत में टॉप 10 बॉलीवुड ओपनर्स (नेट कलेक्शन)
- धुरंधर 2 – 145 करोड़ (अनुमानित)
- जवान – 75 करोड़
- स्त्री 2 – 64.8 करोड़
- एनिमल – 63.8 करोड़
- पठान – 57 करोड़
- वॉर – 53.35 करोड़
- वॉर 2 – 52.5 करोड़
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तां – 52.25 करोड़
- हैप्पी न्यू ईयर – 44.97 करोड़
- टाइगर 3 – 44.5 करोड़
सभी भारतीय फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सभी भारतीय फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसने RRR (134 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, Pushpa 2 (179.25 करोड़) अभी भी पहले नंबर पर बनी हुई है।
भारत में टॉप 10 ओपनर्स (सभी फिल्में)
- पुष्पा 2 - 179.25 करोड़
- धुरंधर 2 – 145 करोड़
- RRR – 134 करोड़
- बाहुबली 2 – 121 करोड़
- केजीएफ चैप्टर 2 – 116 करोड़
- कल्कि 2898 AD – 93 करोड़
- सालार – 92 करोड़
- आदिपुरुष – 89 करोड़
- साहो – 88 करोड़
- दे कॉल हिम ओजी – 84.75 करोड़


