MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 10 दिन से बिस्तर पर पड़ी हैं 71 साल की मशहूर एक्ट्रेस, जानिए अब कैसी है हालत?

10 दिन से बिस्तर पर पड़ी हैं 71 साल की मशहूर एक्ट्रेस, जानिए अब कैसी है हालत?

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा जीनत अमान बीते 10 दिन से बीमार और बिस्तर पर हैं। खुद जीनत ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है और अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। नीचे स्लाइड्स में पढ़िए जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा है...

Gagan Gurjar | Updated : Sep 23 2023, 04:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Instagram

जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे किसी सेट पर मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इसी के कैप्शन में उन्होंने अपनी अस्वस्थता के बारे में बताया है।

27
Asianet Image
Image Credit : Instagram

71 साल की जीनत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मैं बीते 10 दिन से भयानक फ्लू की वजह से बिस्तर पर पड़ी हूं और मेरे सामने काम भरा सप्ताह है। लेकिन इससे पहले कि मैं इसमें कूदूं, आप यह पर्दे के पीछे जो चल रहा है, उसकी एक झलक देख लीजिए।"

37
Asianet Image
Image Credit : Instagram

जीनत ने आगे लिखा है, “मेरी ग्लैम टीम मुझे आंटी से अमेज़न बना देती है। मैं अपना होम वर्क करती हूं। मैं अपने पोज रखती हूं। मैं इंस्टाग्राम चेक करती हूं। मैं ढेर सारी कॉफ़ी पीती हूं और जब तक अपने कफ्तान में नहीं आ जाती, तब तक हर मिनट की गिनती करती हूं।”

47
Asianet Image
Image Credit : Instagram

बकौल जीनत, "दूसरी बात यह है कि इस साल मेरे ज्यादातर डायरेक्टर और DOP महिलाएं रही हैं। मैं अब भी इन अद्भुत महिलाओं द्वारा सुचारू किए जा रहे सेट पर फूली नहीं समा रही हूं। देवियों को प्रणाम। आप मुझे प्राउड फील कराती हैं।"

57
Asianet Image
Image Credit : Instagram

जीनत अमान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "आपने जिस तरह से लिखा, वह पसंद आया। आंटी से अमेज़न। आपके मेमॉयर का और इंतज़ार नहीं होता।"

67
Asianet Image
Image Credit : Instagram

एक इंटरनेट यूजर ने जीनत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आप हम सबके लिए प्रेरणा हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बेहद गॉर्जियस लग रही हो। अपना ख्याल रखिए।" एक यूजर ने लिखा है, " OMG! माय गॉड बेहद गॉर्जियस।"

77
Asianet Image
Image Credit : Instagram

बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली जीनत अमान 1970 के दशक से भारतीय फिल्मों की हीरोइन हैं। उन्होंने 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बारात', 'डॉन', 'क़ुरबानी', 'लावारिस' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैस फिल्मों में काम किया है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories