हनी सिंह ने बादशाह के दुआ लिपा वाले कमेंट पर चुटकी ली है। फैंस भी बादशाह पर भड़के। क्या है पूरा मामला?
Yo Yo Honey Singh vs Badshah : यो यो हनी सिंह ने बादशाह के दुआ लिपा के लिए 'बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा' वाले ट्वीट पर तंज कसा है। इसके पहले बादशाह ने दुआ लिपा के साथ अपना 'बच्चे पैदा करना पसंद करूंगा' कमेन्ट किया था।
एक बार फिर आमने- सामने आए रैपर
यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहता है। ये अब बहुत कॉमन हो गया है। दोनों रैपर-सिंगर अक्सर अपने एक दूसरे के ट्रैक का मजाक उड़ाते हैं, इसके अलावा पब्लिक मंचों पर अपने रिश्ते और Conflict के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में, बादशाह ने इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा के लिए अपने ट्वीट से सबका ध्यान खींचा। इस पर रिएक्ट करते हुए, यो यो ने तीखा कटाक्ष किया है, इसके बाद उनके फैंस ने बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।बादशाह ने किया आपत्तिजनक कमेंट
हाल ही में बादशाह के सोशल मीडिया हैंडल पर इंटरनेशनल स्टार दुआ लिपा साथ बच्चे पैदा करना पसंद करने की बात कही थी। वही अब यो यो हनी सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि 'जीनियस', लॉफिग और तीन ताली वाले इमोजी शेयर की थी। उनका ये कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया था।