एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 2 अगस्त की सुबह खुदकुशी कर ली है। अब इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल नितिन की पत्नी नेहा ने शुक्रवार, 4 अगस्त को एडलवाईज ग्रुप और ECL फाइनेंस कंपनी के अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह FIR सेक्शन 306 और IPC 34 के तहत दर्ज की गई है।

नेहा ने इन लोगों पर नितिन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एडलवाईज एआरसी ने इस बात से इनकार किया है कि लोन को रिकवर करने के लिए नितिन पर किसी भी प्रकार का दबाव डाला जा रहा था।

कौन हैं वो 5 लोग जिन पर हुई FIR

नितिन देसाई की पत्नी नेहा के बयान के आधार पर खालापुर पुलिस स्टेशन में पहली शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि FIR में एडलवाईज के चेयरमैन राशेष शाह, कंपनी के अधिकारी स्मित शाह, केयूर मेहता नाम के एक अन्य व्यक्ति, एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के आर के बंसल और जितेंद्र कोठारी पर हुई है। नेहा देसाई ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पति को कंपनी के लोग बार बार परेशान कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

नितिन ने क्यों किया सुसाइड

58 साल के नितिन की कंपनी एन डी स्टूडियो काफी कर्जे में थी। नितिन पर करीब 250 करोड़ रुपए का कर्ज था। उन्होंने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम 250 करोड़ रुपए हो गई थी। कंपनी ने वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए थे। कंपनी ने वहां के जिलाधिकारी को भी स्टूडियो जब्त करने का प्रस्ताव दिया था। एन डी स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी। ऐसे में आकर उन्हें आत्महत्या का ही सहारा लेना पड़ा।

और पढ़ें..

बर्थडे पर काजोल का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ये कौन लोग हैं जो मुझे या मेरे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं?