सार

tiger shroff fitness workout routine. टाइगर श्रॉफ 35 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। उनकी फिटनेस का राज़ है उनका कड़ा वर्कआउट और डाइट प्लान। जानिए कैसे वे रोजाना 7-8 घंटे पसीना बहाकर खुद को फिट रखते हैं।

Tiger Shroff Fitness Tips. टाइगर श्रॉफ 35 साल के हो गए हैं। टाइगर का जन्म बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ के घर 1990 को हुआ था। टाइगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के नाम से फेमस हैं। वे फिल्मों के साथ ही जबरदस्त डांस मूव्स और अपनी सॉलिड फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि टाइगर अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं और रेग्युलर वर्कआउट भी करते हैं। वे इतने फिट और एनर्जेटिक कैसे रहते हैं, आइए जानते हैं उनके फिटनेस के बारे में...

35 साल के टाइगर श्रॉफ हैं जबरदस्त फिट

टाइगर श्रॉफ 35 साल के है और इस उम्र में भी वे जबरदस्त फिट है। आपको बता दें कि टाइगर की इतनी तगड़ी बॉडी का राज रेग्युलर वर्कआउट है। वे अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। खबरों की मानें तो टाइगर रोज करीब 7-8 घंटे पसीना बहाते। वे जिम में एक्सरसाइज करने के साथ ही दौड़ भी लगाते हैं और फुटबॉल खेलते हैं। टाइगर अपनी फिटनेस और वर्कआउट को लेकर खुलासा भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें… बॉलीवुड का वो एक्शन हीरो, जिसने 11 साल में की 12 फिल्में, HIT सिर्फ 5

टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट रूटीन

टाइगर श्रॉफ सुबह जल्दी उठते हैं। सबसे पहले वे 45 मिनट तक रनिंग करते हैं और फिर मार्शल आर्ट्स या जिमनास्टिक की ट्रेनिंग लेते हैं। टाइगर हर दिन जिम में अलग-अलग एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं। वे जिम में पुल-अप्स के 4 से 8 रेप्स के 12 सेट्स करते हैं। इसके बाद 80 से 85 किलो वजन के साथ पुल-डाउन करते हैं। फिर वे 100 किलो वजन के साथ लो और वन-आर्म डंबलबेल रोल्स भी करते हैं। टाइगर जिम में अलग-अलग बॉडी पार्ट्स की ट्रेनिंग लेते हैं। वे सुबह तो वर्कआउट करते ही है, साथ ही शाम को जिम जाते हैं। यदि किसी दिन टाइगर का दौड़ने का मूड नहीं होता है तो वो डांस करना पसंद करते हैं।

टाइगर श्रॉफ का डाइट प्लान

जिम में तगड़ा वर्कआउट करने के साथ ही टाइगर श्रॉफ अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। टाइगर अपने नाश्ते को प्रोटीन और डायट्री फाइबर से भरा रखते हैं। ब्रेकफास्ट में वे 8 अंडे खाते हैं। वहीं, स्नैक्स में वे ड्राय फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। बात उनके लंच की करें तो वे ब्राउन राइस चिकन और फिश के साथ, उबली हुई सब्जियां खाना पसंद करते हैं। डिनर में फिश, हरी फली या ब्रोकली खाना पसंद करते हैं। जिम में वर्कआउट करने से पहले और बाद में प्रोटीन शेक जरूर पीते हैं। टाइगर न शराब पीते हैं और न ही सिगरेट। हालांकि, प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते उन्होंने एक बार सिगरेट के साथ फोटोशूट जरूर करवाया था। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वे दिनभर में 7 से 8 लीटर पानी पीते हैं।

टाइगर श्रॉफ का बॉलीवुड करियर

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। कृति सेनन वाली उनकी डेब्यू फिल्म हिट रही थी। इसके बाद वे बागी फ्रेंचाइजी की 3 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब वे बागी 4 में भी नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग में वे फिलहाल बिजी हैं। इसके अलावा टाइगर रैम्बो, स्क्रू ढीला, मिशन इगल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें...

इन 10 साउथ फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार, एक में दिखेंगे Akshay Kumar