- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एक समय था जब श्रीदेवी बांधती थीं बोनी कपूर को राखी, जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
एक समय था जब श्रीदेवी बांधती थीं बोनी कपूर को राखी, जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे साथ हैं। श्रीदेवी अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। चलिए जानते हैं कुछ कुछ दिलचस्प किस्से।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी, बोनी कपूर से शादी करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। उस समय दोनों का काफी तगड़ा अफेयर चल रहा था। खास बात तो यह है कि उस समय श्रीदेवी, बोनी कपूर को अपना मुंहबोला भाई मानती थीं और उनकी पत्नी मोना कपूर की भी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं।
मिथुन चक्रवर्ती करते थे श्रीदेवी पर शक
दोस्ती के नाते मोना ने कुछ दिनों के लिए श्रीदेवी को अपने घर में पनाह दी, लेकिन मिथुन को यह बात हजम नहीं हुई। उन्हें लगता था कि श्रीदेवी का बोनी कपूर के साथ अफेयर है और इस वजह से वो उनके घर में रुकी हुई हैं।
श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी
मोना ने एक बार एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि एक बार श्रीदेवी ने मिथुन को दिखाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांधी थी। वहीं सब उन्हें भाई बहन ही समझते थे।
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का क्यों हुआ था ब्रेकअप
लेकिन कुछ समय बाद मिथुन की पत्नी गीता बाली को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया। कहा तो यहां तक जाता है कि इस बारे में सुनने के बाद योगिता ने परेशान होकर आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद मिथुन को श्रीदेवी से अलग होना पड़ा।
कैसे हुआ था बोनी कपूर और श्रीदेवी को प्यार
इसके बाद श्रीदेवी शादीशुदा बोनी कपूर के प्यार में पड़ गईं। वहीं बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना दोनों को भाई-बहन ही समझती रहीं, लेकिन जब उनका सच सामने आया, तो उन्हें काफी गहरा सदमा लगा।
शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी
फिर बोनी कपूर ने अपनी मुंहबोली बहन श्रीदेवी से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं और इस वजह से दोनों ने साधारण तरीके से शादी कर ली। इस शादी से श्रीदेवी और बोनी कपूर को दो बेटियां हुईं, जिनका नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है।