Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • एक तारीख, दो फिल्म-दो दिग्गज, दोनों मूवी ने कूटे जमकर नोट, पर किसने मारी BO पर बाजी?

एक तारीख, दो फिल्म-दो दिग्गज, दोनों मूवी ने कूटे जमकर नोट, पर किसने मारी BO पर बाजी?

Sunny Deol V/S Aamir Khan: सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा और आमिर खान की फिल्म लगान की रिलीज को 24 साल पूरे हो गए है। दोनों ही फिल्म एक ही तारीख को 2001 में रिलीज हुई थी। आइए, जानते है बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी थी।

Rakhee Jhawar | Published : Jun 15 2025, 11:28 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

डायरेक्टर अनिल शर्मा की पीरियड रोमांटिक फिल्म गदर एक प्रेमकथा 15 जून 2001 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकड्राफ पर तैयार की गई थी।

26
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म गदर एक प्रेमकथा में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, अमरीश पुरी लीड रोल में थे। सनी-अमीषा की साथ में ये पहली फिल्म थी, जिसने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म में एक से बढ़कर एक डायलॉग्स हैं, जो आज भी लोगों को याद हैं।

Related Articles

Sunny Deol की बॉर्डर वाले साल की 10 सबसे कमाऊ फिल्में, पर एक भी 100 करोड़ी नहीं
Sunny Deol की बॉर्डर वाले साल की 10 सबसे कमाऊ फिल्में, पर एक भी 100 करोड़ी नहीं
वो 14 कंटस्टेंट जिन्हें Bigg Boss 19 के लिए किया अप्रोच, पर अबतक फाइनल एक भी नहीं
वो 14 कंटस्टेंट जिन्हें Bigg Boss 19 के लिए किया अप्रोच, पर अबतक फाइनल एक भी नहीं
36
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म गदर एक प्रेमकथा के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 18.5 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और 133 करोड़ का कलेक्शन किया।

46
Asianet Image
Image Credit : instagram

बात आमिर खान की फिल्म लगान की करें तो ये भी सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेमकथा के साथ रिलीज हुई थी। इसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था।

56
Asianet Image
Image Credit : instagram

मल्टी स्टारर फिल्म लगान में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव, प्रदीप रावत, दया शंकर पांडे, यशपाल शर्मा आदि थे। इसमें कुछ इंग्लिश एक्टर भी थे।

66
Asianet Image
Image Credit : instagram

233 मिनट की इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने 25 करोड़ के बजट में बनाया था और फिल्म ने 65.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो सनी देओल की गदर, आमिर खान की लगान पर भारी पड़ गई थी।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
आमिर खान
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories