Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gadar Story: एक सिपाही की दर्दनाक और रियल कहानी पर बनी है सनी देओल की गदर

Gadar Story: एक सिपाही की दर्दनाक और रियल कहानी पर बनी है सनी देओल की गदर

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मूवी इसी साल 15 अगस्त से पहले रिलीज होगी। गदर के फर्स्ट पार्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन ये बात बेहद कम लोगों को ही पता होगी कि ये फिल्म एक सिपाही की रियल स्टोरी पर बेस्ड है। 

3 Min read
Ganesh Mishra
Published : Jan 30 2023, 02:46 PM IST | Updated : Jan 30 2023, 02:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Image Credit : google

गदर फिल्म की चर्चा जितनी भारत में हुई उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान में ये फिल्म सुर्खियों में रही। इस फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बेस्ड है। फिल्म में सनी देओल ने सरदार तारा सिंह, जबकि अमीषा पटेल ने मुस्लिम लड़की सकीना का रोल किया है।

29
Image Credit : google

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे सिपाही की लाइफ पर बेस्ड है, जिसकी लव स्टोरी से न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान के लोग भी काफी प्रभावित हुए थे। इस सिख सिपाही का नाम बूटा सिंह था, जो कि ब्रिटिश सेना में काम कर चुके थे।

39
Image Credit : google

बूटा सिंह ने 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान भड़के दंगों में एक मुस्लिम लड़की की जान बचाई थी। इस लड़की का नाम जैनब था। बाद में बूटा सिंह जैनब को दिल दे बैठे और जैनब भी उन्हें मन ही मन चाहने लगी थी। 

49
Image Credit : google

इसके बाद बूटा सिंह और जैनब ने शादी कर ली। कुछ दिन बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। हालांकि, बंटवारे के बाद जैनब को मुस्लिम होने की वजह से पाकिस्तान जाना पड़ा। वहीं, जैनब के साथ बूटा सिंह को वहां नहीं जाने दिया गया।

59
Image Credit : google

बाद में बूटा सिंह अवैध तरीके से किसी तरह पाकिस्तान चले गए। वहां उन्होंने जैनब को तलाशना शुरू कर दिया। लंबी कोशिशों के बाद बूटा सिंह ने जैनब को ढूंढ लिया, लेकिन उसके परिवार वालों ने बूटा सिंह को दामाद मानने से मना कर दिया। बाद में जैनब ने भी परिवार के प्रेशर में शादी से इनकार कर दिया। 

69
Image Credit : google

जैनब की शादी पाकिस्तान में ही जबर्दस्ती उसके चचेरे भाई से करा दी गई। इसके बाद बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने का आरोप लगाया गया। कोर्ट में जब बूटा सिंह को पेश किया गया तो उन्होंने अपनी दर्दनाक दास्तां बयां करते हुए बताया कि जैनब उनकी बीवी है और उनकी एक बेटी भी है।  

79
Image Credit : google

बाद में कोर्ट ने बूटा सिंह पर दया करते हुए उन्हें छोड़ दिया, लेकिन पत्नी जैनब को खोने की वजह से बूटा सिंह टूट गए। बाद में उन्होंने 1957 में बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इसमें उनकी बेटी तो बच गई लेकिन बूटा सिंह की जान चली गई। 

89
Image Credit : google

बूटा सिंह की आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार उस गांव में किया जाए, जहां जैनब के पेरेंट्स बंटवारे के बाद बस गए थे। हालांकि, गांववालों ने बूटा सिंह का अंतिम संस्कार अपने यहां नहीं होने दिया। बाद में उनका अंतिम संस्कार लाहौर में किया गया था।
 

99
Image Credit : google

सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' बूटा सिंह की कहानी पर ही बेस्ड है। हालांकि, इसमें कुछ हिस्सा बदल दिया गया है। फिल्म में दिखाया गया था कि तारा सिंह आखिर में पत्नी सकीना और बेटे जीते के साथ भारत सकुशल लौट आते हैं। 

ये भी देखें : 

Gadar के 12 धांसू डायलॉग, जब सनी देओल का गुस्सा देख बंद हो जाती थी 'सकीना' की बोलती

गदर 2: हैंडपंप उखाड़ने के बजाय यूं दुश्मनों से बदला लेगा तारा सिंह, इस बार सकीना नहीं इनके लिए जाएगा पाकिस्तान

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved