- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो सबसे खूंखार विलेन, जो सलमान खान-अजय देवगन पर पड़ा भारी, 6 बार हो चुका बैन!
वो सबसे खूंखार विलेन, जो सलमान खान-अजय देवगन पर पड़ा भारी, 6 बार हो चुका बैन!
प्रकाश राज, एक पैन इंडिया स्टार, जिनकी मौजूदगी फिल्म की सफलता की गारंटी मानी जाती है। लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण उन्हें कई बार बैन का सामना करना पड़ा है। जानिए, क्या है पूरी कहानी?
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रकाश राज अब पैन इंडिया स्टार हैं। फिल्म में उनकी मौजूदगी सफलता की गारंटी मानी जाती है। हालांकि मनमौजी होने की वजह से उनपर कई बार बैन लग चुका है।
बीते महीने 26 मार्च 2025 को ये प्रकाश राज ने 60 वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है। वे सलमान, आमिर और शाहरुख खान की ऐज ग्रुप के हैं।
कद काठी, रफ टफ लुक के साथ ज़बरदस्त एक्टिंग ने प्रकाश राज को टॉप विलेन की कैटेगिरी में लाकर खड़ा कर दिया है।
सिंघम, वांटेड जैसी मूवी में प्रकाश राज अपनी खलनायिकी से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं। कई सीन पर तो वे सलमान खान और अजय देवगन पर भी भारी पड़ गए थे।
प्रकाश राज साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हैं, यहां रिलीज हर साल रिलीज होने वाली हर तीसरी- चौथी मूवी में वे किसी ना किसी कैरेक्टर में नजर आ जाते हैं।
प्रकाश राज बड़े एक्टर है तो एटीट्यूड भी रखते हैं। उनपर शूटिंग में अक्सर लेट आने के आरोप लगते रहे हैं।
फिल्मों के सेट पर लगातार देर से आने की वजह से प्रकाश राज को तेलुगू इंडस्ट्री में 6 बार बैन किया जा चुका है।
प्रकाश राज का कहना है कि वे पहले ही फिल्म मेकर को बता देते हैं कि उनका सेट पर आने का टाइम फिक्स नहीं होता है। वे तय टाइमिंग से लेट पहुंच सकते हैं।
प्रकाश राज ने बताया है कि वे रात तकरीबन 3 बजे सोने जाते हैं, इसके बाद सुबह उठते - उठते 9 से 10 बज जाते हैं। चाहे कुछ हो जाए वे पूरी नींद लेना पसंद करते हैं।
प्रकाश राज का साफ कहना है कि जो फिल्म मेकर उनके नखरे उठा सके, वहीं उन्हें कॉन्टेक्ट करे…यदि उन्हें लेट लतीफी पसंद नहीं तो वे उन्हें साइन ही ना करें।