सार

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की शादी को 43 साल पूरे। शक्ति ने खुलासा किया कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की और शिवांगी के सामने एक शर्त भी रखी थी। जानिए क्या थी वो शर्त।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की शादी को 43 साल हो चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शक्ति ने खुलासा किया उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। वहीं शक्ति ने यह भी खुलासा किया कि शादी के दौरान उन्होंने शिवांगी से एक शर्त रखी थी।

शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं उनसे मिला। वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं और मैं फिल्म में एक बड़े किरदार को निभा रहा था। वो मुझसे 12 साल छोटी हैं। हम मिले, प्यार हो गया और मैंने खुद से सोचा कि मुझे इतनी घरेलू और खूबसूरत लड़की कहां मिलेगी? एक दिन, मैंने उनसे कहा कि इन सारी चीजों की वजह से मेरा काम डिस्टर्ब हो रहा है। मुझे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इससे वो काफी नाराज हो गईं।'

ऋतिक रोशन ने कैसे की थी 'कहो ना प्यार है' की तैयारी, शेयर किए 27 साल पुराने नोट

शक्ति कपूर का खुलासा

फिर शिवांगी को प्रपोज करने के बारे में बताते हुए शक्ति ने कहा, 'मैं उनके पास गया और उनसे भीख मांगी। फिर मैंने उनसे माफी मांगी और कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। मैंने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि शादी के बाद आप हाउसवाइफ बनकर रहें। इसके बाद हमने कोर्ट मैरिज की और फिर सभी ने हमारी शादी को स्वीकार कर लिया। उन्होंने मेरे लिए अपना सिंगिंग करियर और बाकी सब कुछ छोड़ दिया। आज भी मैं हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करता हूं।'

क्यों बिना शर्ट सलमान खान को शूट करना पड़ा था वो गाना, क्या हुआ था 27 साल पहले

ऐसे हुई शक्ति-शिवांगी की शादी

शिवांगी कोल्हापुरी एक प्रतिष्ठित मराठी परिवार से आती हैं। उनकी बहन पॉपुलर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। दूसरी ओर, शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से हैं। दोनों के अलग कल्चर होने की वजह से शादी के दौरान शक्ति कपूर के परिवार वाले खुश नहीं थे। हालांकि, 1982 में दोनों ने भागकर शादी कर ली। इस शादी से शक्ति-शिवांगी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर है।

और पढ़ें..

Neha Kakkar अरेस्ट ? सामने आया पूरा सच