MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 31 सुपरस्टार्स, 40 Cr का बजट और हीरो-हीरेइन का डबल रोल, SRK की वो फिल्म जिसने किया था धमाका

31 सुपरस्टार्स, 40 Cr का बजट और हीरो-हीरेइन का डबल रोल, SRK की वो फिल्म जिसने किया था धमाका

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर फराह खान की फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। दीपिका की ये डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने और लीड हीरो शाहरुख ने डबल रो प्ले किया था। 

Rakhee Jhawar | Published : Nov 09 2023, 01:48 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : instagram

2007 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम की रिलीज को 16 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया था।

29
Asianet Image
Image Credit : instagram

डायरेक्टर फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म में दोनों का ही डबल रोल था।

39
Asianet Image
Image Credit : instagram

फराह खान ने फिल्म ओम शांति ओम को रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया था। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन किया था।

49
Asianet Image
Image Credit : instagram

शाहरुख खान के साथ वाली फिल्म ओम शांति ओम दीपिका पादुकोण के लिए लकी साबित हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। और उन्हें धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे। 

59
Asianet Image
Image Credit : instagram

फराह खान ने एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के स्क्रीन टेस्ट को भयानक बताया। उनकी आवाज सही नहीं लग थी और उच्चारण बहुत खराब था। दीपिका को कास्ट करने और कुछ सीन्स में उनकी आवाज को डब करने का फैसला किया क्योंकि वह दीपिका की खूबसूरती से बहुत प्रभावित थीं।

69
Asianet Image
Image Credit : instagram

ओम शांति ओम में विलेन का रोल करने के लिए अर्जुन रामपाल तैयार नहीं थे। उनको फिल्म का हिस्सा बनने और मनाने के लिए शाहरुख खान की नए साल की पार्टी में फराह खान और एसआरके ने बाथरूम में घेर लिया था और उन्हें रोल के लिए मनाया था।

79
Asianet Image
Image Credit : instagram

ओम शांति ओम के एक गाने दिवानगी-दिवानगी में बॉलीवुड के 31 सुपरस्टार्स नजर आए थे। इनमें सलमान खान, संजय दत्त, काजोल, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, धर्मेंद्र, सैफ अली खान, रेखा सहित अन्य दिखाई दिए थे। ये गाना 6 दिन में शूट हुआ था।

89
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म ओम शांति ओम के गाने दर्द-ए-डिस्को में शाहरुख खान ने अपने शर्ट की बटन खोली थी। यह पहली बार था जब शाहरुख ने किसी मूवी ऐसा किया था। इसमें उन्होंने अपने एब्स भी दिखाए थे।

99
Asianet Image
Image Credit : instagram

ओम शांति ओम को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। वहीं, दीपिका पादुकोण को उस साल का फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला था।

ये भी पढ़ें...

बाप एक्टर, बहन हीरोइन फिर भी इस स्टार किड को ना लाइमलाइट मिली ना मूवीज

70 Cr का बजट, 50 करोड़ का घाटा, ये है 2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
दीपिका पादुकोण
 
Recommended Stories
Top Stories