सार

शाहरुख खान की 'डंकी' में काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके दोस्त ने आर्थिक मदद की अपील की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' सहित कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी इस समय बहुत मुश्किल में हैं। दरअसल वरुण की किडनी की खराब हो गई है और इस वजह से वो मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनके दोस्त रोशन शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वरुण की हेल्थ अपडेट दी। साथ ही उन्होंने इस कठिन समय में फैंस से फाइनेंशियली वरुण की मदद करने की भी अपील की।

खूबसूरत रानी, खूंखार दरिंदा, कमाई 572 CR, फिर रिलीज हो रही वो ब्लॉकबस्टर फिल्म

रोशन शेट्टी ने बताया उनका हाल

रोशन शेट्टी ने वरुण की जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ रोशन ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यार दोस्त और थिएटर को-एक्टर वरुण कुलकर्णी इस समय किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए हम पैसे जुटाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, पर इसके बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और हफ्ते में दो-तीन बार डायलिसिस के लिए कहा गया है। ऐसे में अभी दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।’

View post on Instagram
 

 

क्यों हो रहीं फिल्में FLOP! अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

ऐसे कर सकते हैं वरुण की मदद

रोशन ने आगे बताया कि वरुण बहुत अच्छे इंसान हैं। कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो देने के बाद, वो हमेशा से ही आत्मनिर्भर रहे हैं और कई चुनौतियों के बावजूद थिएटर के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि एक कलाकार के जीवन में अक्सर आर्थिक संघर्ष होता है और इस चुनौतीपूर्ण समय में वरुण को पहले से कहीं ज्यादा सहारे की जरूरत है। आखिरी में उन्होंने कहा कि जो लोग वरुण को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, वो सीधे उन्हें अपना योगदान भेज सकते हैं। इसके साथ ही रोशन ने एक लिंक शेयर की, जिसके जरिए सभी लोग वरुण की मदद कर सकते हैं। आपको बता दें वरुण 'डंकी' के अलावा 'स्कैम 1992' और 'द फैमिली मैन' जैसे शो में भी दिखाई दे चुके हैं।

और पढ़ें..

हमला नहीं हुआ, सैफ-करीना लड़े थे? बॉलीवुड एक्टर ने किया चौंकाने वाला दावा