दुनिया में कई एक्टर हैं, जिनकी फीस करोड़ों में है। सबसे ज्यादा फीस लेने के मामले में अमेरिकी एक्टर अव्वल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड का सबसे अमीर एक्टर कौन है और उसके पास फिलहाल कितनी संपत्ति है?

World Most Richest Actors: दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बॉलीवुड और हॉलीवुड में बनती हैं। यहां के एक्टर्स फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा एक्टर किस फिल्म इंडस्ट्री से आता है। हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, बॉलीवुड के किंग खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर हैं। जानते हैं उनकी संपत्ति और वर्ल्ड के टॉप-10 अमीर एक्टर के बारे में।

1- शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

कुल संपत्ति: ₹12,427 करोड़

हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के पास 1.4 अरब डॉलर यानी 12,427 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे अमीर एक्टर में टॉप पर हैं। शाहरुख की नेटवर्थ उनके लंबे फिल्मी करियर, प्रोडक्शन कंपनी, विदेशों में प्रॉपर्टीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर, इसकी कीमत में बन जाएंगे शाहरुख के मन्नत जैसे 172 बंगले

2- टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift)

कुल संपत्ति: ₹11,540 करोड़

13 दिसंबर, 1989 को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पैदा हुईं पॉप सिंगर और एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट 35 साल की हैं। वो दुनिया की दूसरी सबसे अमीर एक्टर हैं, जिनके पास 1.3 अरब डॉलर यानी 11,540 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

3- अर्नाल्ड श्वार्जनेगर (Arnold Schwarzenegger)

कुल संपत्ति: ₹10,652 करोड़

30 जुलाई, 1947 को ऑस्ट्रिया में पैदा हुए अर्नाल्ड श्वार्जनेगर 78 साल के हो चुके हैं। उनके पास 1.1 अरब डॉलर यानी 10,652 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे एक्टर होने के साथ ही पॉलिटिशियन और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर भी हैं।

4- जेरी सीनफेल्ड (Jerry Seinfeld)

कुल संपत्ति: ₹10,652 करोड़

जेरी सीनफील्ड के पास 1.2 अरब डॉलर यानी 10,652 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनका पूरा नाम जेरोम एलेन सीनफेल्ड है। 29 अप्रैल 1954 को न्यूयॉर्क में पैदा हुए जेरी स्टैंड-अप कॉमेडी, टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं।

5- टायलर पेरी (Tyler Perry)

कुल संपत्ति: ₹9,764 करोड़

टायलर पेरी का जन्म 13 सितंबर 1969 को अमेरिका के न्यू ऑरलेंस में हुआ था। 56 साल के पेरी की कुल नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर यानी 9,764 करोड़ रुपए है। वे एक्टर होने के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर भी हैं।

6- ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson The Rock)

कुल संपत्ति: ₹8,877 करोड़

2 मई, 1972 को कैलिफोर्निया के हेवर्ड में पैदा हुए ड्वेन जॉनसन को लोग द रॉक के नाम से भी जानते हैं। वो एक प्रोफेशनल रेसलर होने के साथ ही एक्टर भी हैं। उन्होंने द ममी रिटर्न्स, द स्कॉर्पियन किंग, फास्ट एंड फ्यूरियस 6 जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जॉनसन के पास 1 अरब डॉलर यानी 8,877 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

7- किम कर्दाशियां (Kim Kardashian)

कुल संपत्ति: ₹8,877 करोड़

किम कर्दाशियां का जन्म 21 अक्टूबर 1980 को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ था। वो मीडिया पर्सनैलिटी, सोशलाइट, मॉडल, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। उनके पास 1 अरब डॉलर यानी 8,877 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

8- ओप्रा विन्फ्रे (Oprah Winfrey)

कुल संपत्ति: ₹8,699 करोड़

ओप्रा विन्फ्रे का जन्म 29 जनवरी 1954 को अमेरिका के मिसिसिपी में हुआ था। वो टीवी प्रेजेंटर, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, ऑथर और फिलैंथ्रॉपिस्ट भी हैं। उनके पास कुल 980 मिलियन डॉलर यानी 8,699 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

9- टॉम क्रूज (Tom Cruise)

कुल संपत्ति: ₹7,722 करोड़

मिशन: इम्पॉसिबल और टॉप गन जैसी प्रमुख फ्रेंचाइजी में अपने रोल के लिए मशहूर एक्टर टॉम क्रूज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर में गिने जाते हैं। 63 साल के टॉम क्रूज का जन्म 3 जुलाई 1962 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास 870 मिलियन डॉलर यानी 7,722 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

10- जॉर्ज क्लूनी (George Clooney)

कुल संपत्ति: ₹7,101 करोड़

जॉर्ज क्लूनी का जन्म 6 मई, 1961 को अमेरिका के केंचुकी प्रांत में हुआ था। 64 साल के क्लूनी एक्टर के साथ ही डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर भी हैं। उनके पास कुल 800 मिलियन डॉलर यानी 7,101 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ये भी देखें : ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल, 1 रात के किराए में आ जाएंगी 5 फॉर्च्यूनर कार