Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सारा अली खान-राशा ठडानी तक, जानें स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म का कैसा रहा हाल

सारा अली खान-राशा ठडानी तक, जानें स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म का कैसा रहा हाल

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ने अपनी किस्मत आजमाई, कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो कुछ फ्लॉप रहे। जानिए इन सितारों की दिलचस्प कहानी।

3 Min read
Anshika Shukla
Published : Jul 08 2025, 10:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
सोनम कपूर- रणबीर कपूर
Image Credit : Social Media

सोनम कपूर- रणबीर कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे। यह फिल्म 45 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस से महज 27 करोड़ की ही कमाई की थी।

29
आलिया भट्ट
Image Credit : Social Media

आलिया भट्ट

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम रोल में थे। 59 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की थी।

Related Articles

Bigg Boss 19: इस दिन ऑन-एयर होगा शो, सलमान खान के साथ होंगे ये 3 होस्ट
Bigg Boss 19: इस दिन ऑन-एयर होगा शो, सलमान खान के साथ होंगे ये 3 होस्ट
OTT पर सबसे ज्यादा देखी ये 5 वेब सीरीज, लिस्ट में टॉप पर किसका कब्जा?
OTT पर सबसे ज्यादा देखी ये 5 वेब सीरीज, लिस्ट में टॉप पर किसका कब्जा?
39
अथिया शेट्टी
Image Credit : Social Media

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में आई फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि, इस फिल्म का बजट 32 करोड़ रुपए था। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर 33.47 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

49
जान्हवी कपूर
Image Credit : Social Media

जान्हवी कपूर

साल 2018 में आई फिल्म धड़क से श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 74.19 करोड़ का कलेक्शन किया था।

59
सारा अली खान
Image Credit : Social Media

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में थे। 50 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

69
अनन्या पांडे
Image Credit : Social Media

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

79
पश्मीना रोशन
Image Credit : Social Media

पश्मीना रोशन

ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन ने साल 2024 में 'इश्क विश्क- रिबाउंड' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था। हालांकि, इसने महज 6 करोड़ की कमाई की थी।

89
अमन देवगन और राशा थडानी
Image Credit : Social Media

अमन देवगन और राशा थडानी

अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने साल 2025 में आई फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। यह फिल्म 80 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। वहीं इसने दुनियाभर में महज 9 करोड़ रुपए कमाए थे।

99
अहान पांडे
Image Credit : Social Media

अहान पांडे

चंकी पांडे के भतीजे और अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे फिल्म सैयारा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Anshika Shukla
Anshika Shukla
अंशिका शुक्ला। मीडिया जगत में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हूं। साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम।

Tags:

मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved