फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की असली पहचान नमी मिश्रा के रूप में हुई है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है।

Sanoj Mishra Case Fake Victim Nami Mishra Arrested : फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप जैसा का गंभीर आरोप लगाने फिर अपने ही बयान से पलटने वाली लड़की पर नया खुलासा हुआ है। इसका पूजा नाम फर्जी है, उस पर अपने पहले पति की हत्या करके गहने लूटने का आरोप है। हाल ही में पुलिस ने पूजा की पहचान नमी मिश्रा के तौर पर की है। वो काफी लंबे समय से फरार थी।
 

सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली लड़की निकली लुटेरी दुल्हनराजस्थान की जोधपुर पुलिस ने 10 जून की शाम को सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली पूजा शर्मा को दिल्ली से अरेस्ट किया है। पुलिस ने इसके बारे में नया खुलासा करते हुए बताया कि उसकी असली नाम नमी मिश्रा है। जो अपने पति का मर्डर करके घर से पूरे गहने और नगदी लूट कर फरार हो गई थी, ये मामला कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना जोधपुर में दर्ज़ किया गया था। पुलिस के मुताबिक उन्होंने हाल में एक वायरल वीडियो देखा था, जिसमें उन्होंने पूजा की पहचान नमी मिश्रा के रूप में की थी।

सनोज मिश्रा ने दिया था कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मौका

कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में मौका देने वाले सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। दिल्ली के नबी करीम थाने में डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सनोज को तिहाड़ जेल में रखा गया था। वहीं इसके कुछ दिन बाद सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने ही बयान से पलट गई थी। उसने दिल्ली उच्च न्यायालय में एफिडेविट देकर डायरेक्टर के खिलाफ लगाए आरोप वापस ले लिए थे। इस स्टेटमेंट के आधार पर सनोज मिश्रा को जमानत मिल गई थी। वहीं जस्टिस गिरीश कठपालिया की बेंच ने इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
 सनोजज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली ये लड़की खुद गंभीर केसों में वांटेड है। उस पर मर्जर और डकैती में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस ने नमी मिश्रा को गिरफ्तार करके पूछताछ  शुरु कर दी है।