MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan से 45 गुना ज्यादा थी Sunny Deol की पहली फिल्म की फीस, अब दोनों की Fees में इतना अंतर!

Salman Khan से 45 गुना ज्यादा थी Sunny Deol की पहली फिल्म की फीस, अब दोनों की Fees में इतना अंतर!

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं। कथिततौर पर इस फिल्म के लिए उनकी फीस 50 करोड़ रुपए है। क्या आप जानते हैं कि 1983 में जब सनी देओल ने फिल्म 'बेताब' से डेब्यू किया था तो उनकी फीस कितनी थी? जानिए यहां ...

Gagan Gurjar | Updated : May 14 2025, 09:05 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रिपोर्ट्स की मानें तो जब सनी देओल को उनकी डेब्यू फिल्म 'बेताब' के लिए 5 लाख रुपए का मेहनताना मिला था। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन सलमान खान को उनके डेब्यू के वक्त इसके मुकाबले महज 2.2 फीसदी रकम मिली थी।

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सलमान खान ने 'बीवी हो तो ऐसी' से फिल्मों में कदम रखा था। जानकारी के मुताबिक़, इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल करने के लिए उनकी फीस महज 11 हजार रुपए थी, जो सनी देओल की उनकी डेब्यू फिल्म की फीस के मुकाबले महज 2.2 % है।

Related Articles

Border 2 के लिए सनी देओल की फीस कितनी, बाकी स्टार्स को कितने-कितने रुपए मिले?
Border 2 के लिए सनी देओल की फीस कितनी, बाकी स्टार्स को कितने-कितने रुपए मिले?
सलमान खान की ये 11 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज, 2 ऐश्वर्या राय के साथ थीं!
सलमान खान की ये 11 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज, 2 ऐश्वर्या राय के साथ थीं!
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अगर आज की बात करें तो सलमान खान की फीस सनी देओल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। इसकी सबसे बड़ी वजह सलमान का लगातार हिट पर हिट फ़िल्में और सनी देओल का ग़दर 2 से पहले तक लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फ़िल्में देना है।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की फीस तो मीडिया में वायरल हो ही रही है, जो 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बात सलमान खान की करें तो बताया जाता है कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'सिकंदर' के लिए 120 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सलमान खान और सनी देओल की नेट वर्थ में भी काफी अंतर है। सलमान के पास आज की तारीख़ में लगभग 2,900 करोड़ रुपए की संपत्ति है तो वहीं सनी देओल के पास 120-130 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सनी देओल की आने वाली फिल्मों 'बॉर्डर 2', 'जाट 2', 'रामायण पार्ट 1', 'लाहौर 1947' और 'सफर' शामिल हैं तो वहीं सलमान खान की आने वाली फिल्मों में 'टाइगर वर्सेस पठान', 'मिशन चुलबुल सिंघम' और किक 2' जैसी मूवीज शामिल हैं।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
सलमान खान
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories