MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • IIFA 2023 में सलमान खान ने लुंगी पहनकर जमकर किया डांस, तो नोरा फतेही-जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉट लुक्स से किया फैंस को मदहोश

IIFA 2023 में सलमान खान ने लुंगी पहनकर जमकर किया डांस, तो नोरा फतेही-जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉट लुक्स से किया फैंस को मदहोश

एंटरटेनमेंट डेस्क. IIFA में बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर मस्ती की। इसके कई फोटोज सामने आए हैं, जिसमें सलमान ने लुंगी पहनकर डांस किया। वहीं नोरा-जैकलीन ने अपनी हॉट परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं सेलेब्स की मजेदार परफॉर्मेंस की फोटोज..

Anshika Shukla | Updated : May 28 2023, 12:06 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
फैंस को पसंद आया सलमान का लुक
Image Credit : Instagram

फैंस को पसंद आया सलमान का लुक

सलमान खान ने IIFA में धमाकेदार परफॉर्मेंस करके इस अवॉर्ड शो में चार चांद लगा दिए हैं। इन फोटोज में सलमान लुंगी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

26
ऋतिक ने किया अभिषेक-विक्की के साथ डांस
Image Credit : Instagram

ऋतिक ने किया अभिषेक-विक्की के साथ डांस

सलमान के अलावा ऋतिक रोशन ने शो के होस्ट अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल के साथ भी खूब डांस किया। इस फोटो में वो दोनों ऋतिक के पॉपुलर सॉन्ग 'ऐ मेरे दिल तू गाए जा' के हुक स्टेप को करते हुए नजर आ रहे हैं।

36
नोरा के लुक की फैंस कर रहे तारीफ
Image Credit : Instagram

नोरा के लुक की फैंस कर रहे तारीफ

नोरा ने भी IIFA के स्टेज पर खूब जलवा बिखरा। इस दौरान वो रेड आउटफिट में नजर आईं, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

46
कृति ने बनाई शाम को यादगार
Image Credit : Instagram

कृति ने बनाई शाम को यादगार

कृति सेनन ने भी अपने डांस मूव्स को इस खास शाम को यादगार बना दिया है। इन फोटोज को देख सोशल मीडिया पर लोग कृति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'परम सुंदरी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'हमारी ठुकेश्वरी उर्फ सुंदर कृति'।

56
जैकलीन ने बनाया फैंस को दीवाना
Image Credit : Instagram

जैकलीन ने बनाया फैंस को दीवाना

जैकलीन फर्नांडिस ने 'किक' के सॉन्ग 'जुम्मे की रात' पर परफॉर्म कर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। जैकलीन के इस लुक को देख लोग IIFA के टेलिकास्ट होने का जमकर इंतजार कर रहे हैं।

66
वरुण ने अपनी एनर्जी से खींचा लोगों का ध्यान
Image Credit : Instagram

वरुण ने अपनी एनर्जी से खींचा लोगों का ध्यान

वरुण धवन एंटरटेनर नंबर 1 हैं। वो सबसे अच्छे से जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को कैसे आकर्षित किया जाए। उन्होंने अपनी एनर्जी से IIFA 2023 को और भी खास बना दिया।

Anshika Shukla
About the Author
Anshika Shukla
इन्होनें साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप की। फिर 2021 से पत्रकारिता की शुरुआत की। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम किया। इसके बाद मैंने 2023 में एशियानेट हिंदी डिजिटल के साथ काम शुरू किया। यहां यह एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हूं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories