Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो फिल्म, जिसे 4 हीरो-2 हीरोइन ने ठुकराया, क्लाइमैक्स बदलने भिड़े सलमान खान

वो फिल्म, जिसे 4 हीरो-2 हीरोइन ने ठुकराया, क्लाइमैक्स बदलने भिड़े सलमान खान

Hum Dil De Chuke Sanam 26 Year: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की रिलीज को26 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं... 

Rakhee Jhawar | Published : Jun 18 2025, 01:34 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : instagram

1999 में आई डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी। हाालंकि, फिल्म की ओरिजनल स्टार कास्ट कुछ और ही थी। 

28
Asianet Image
Image Credit : instagram

कईयों का ऐसा मानना है कि फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी 1983 में आई फिल्म वो सात दिन से इंस्पायर्ड थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। हालांकि, संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म की कहानी गुजराती लेखक जवेरचंद मेघानी के नाटक शेतल ने काठे पर बेस्ड थी।

Related Articles

Hum Dil De Chuke Sanam के 8 स्टार का बदला इतना लुक, कितनो को पहचाने आप
Hum Dil De Chuke Sanam के 8 स्टार का बदला इतना लुक, कितनो को पहचाने आप
Hum Dil De Chuke Sanam के 26 साल: वो 7 वजह जो बनाती हैं इस फिल्म को बार-बार देखने लायक
Hum Dil De Chuke Sanam के 26 साल: वो 7 वजह जो बनाती हैं इस फिल्म को बार-बार देखने लायक
38
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय पहली पसंद नहीं थी। संजय लीला भंसाली पहले चाहते थे कि करीना कपूर उनकी फिल्म से डेब्यू करें। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। फिर उन्होंने माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया। डेट्स इश्यू की वजह से माधुरी फिल्म नहीं कर पाई।

48
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के प्रीमियर में भंसाली की मुलाकात ऐश्वर्या राय से हुई। ऐश्वर्या ने भंसाली से हाथ मिलाकर कहा था- हाय, मेरा नाम ऐश्वर्या राय है,मुझे आपकी फिल्म खामोशी बहुत पसंद आई। बस, भंसाली ने ऐश्वर्या की आंखें देखीं और उनकी आवाज सुनने के बाद उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया था कि फिल्म में ऐश्वर्या की नंदिनी का रोल करेंगी।

58
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म में नंदिनी के पति वनराज के रोल के लिए सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। फिर ये रोल शाहरुख खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार के पास गया, लेकिन किसी ने ही इसे करने में रुचि नहीं दिखाई।

68
Asianet Image
Image Credit : instagram

संजय लीला भंसाली ने आखिर में अजय देवगन को रोल ऑफर किया। वे वनराज का रोल करने तुरंत मान गए। फिल्म में अजय ने अपना किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया और उन्हें खूब तारीफ भी मिली।

78
Asianet Image
Image Credit : instagram

कहा जाता है कि सलमान खान फिल्म का क्लाइमैक्स बदलवाना चाहते थे। उन्हें एंडिंग बिल्कुल पसंद नहीं थी। वे जिद पर अड़े रहे कि आखिर में नंदिनी को अपने पति नहीं लवर के पास जाना चाहिए। हालांकि, भंसाली ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और क्लाइमैक्स वहीं रहा जो पहले से था। फिल्म सुपरहिट रही। 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 51.38 करोड़ का कलेक्शन किया था।

88
Asianet Image
Image Credit : instagram

हम दिल दे चुके सनम को 4 नेशनल अवॉर्ड मिले थे। वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी, इस्माइल दरबार ने बेस्ट म्यूजिक, कैमरामैन अनिल मेहता ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और नितिन चंद्रवंशी को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए अवॉर्ड मिला था। वहीं,मूवी को फिल्मफेयर की 12 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिसमें फिल्म ने 9 अवॉर्ड जीते थे।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
सलमान खान
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories