- Home
- Entertianment
- Bollywood
- सलमान खान की इस हीरोइन ने टॉपलेस फोटोशूट करके मचाया था बवाल, अब PHOTOS देख पहचानना हुआ मुश्किल
सलमान खान की इस हीरोइन ने टॉपलेस फोटोशूट करके मचाया था बवाल, अब PHOTOS देख पहचानना हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में उनका नाम शुमार था। सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ पर्दे पर वो रोमांस करती दिखाई दी थी। जी हां, हम बात ममता कुलकर्णी की कर रहे हैं जो 22 साल से गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
| Published : Feb 06 2023, 02:52 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ममता कुलकर्णी ((Mamata kulkarni) ) का लुक भी इस तरह बदल गया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। उनकी उम्र 50 साल की हो गई है। हालांकि इस उम्र में भी वो काफी सुंदर दिखती हैं। लेकिन उनका लुक पहले की तरह नहीं रह गया है। वो काफी मोटी हो गई हैं।
22 साल से पर्दे से दूर रहने वाली अदाकारा की हाल ही में तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई। जिसे देखकर उनके चाहनेवाले हैरान रह गए। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। उनके चेहरे की मासूमियत गायब हो चुकी है। जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
ममता कुलकर्णी 'करण अर्जुन' और ‘बाज़ी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने वक्त में उन्होंने काफी शोहरत हासिल की।
'तिरंगा'मूवी से करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा ने बोल्ड फोटोशूट कराके बवाल मचा दिया था।स्टारडस्ट मैगजीन के लिए वो टॉपलेस होकर फोटोशूट कराया था। वो रातों रात फेमस हो गई थीं।
लेकिन सफलता का ग्राफ बरकरार नहीं रह पाया। धीरे-धीरे वो अर्श से फर्श पर आ गई। उनका करियर नहीं बच पाया। उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की। जिसकी वजह से वो विवादों में रहीं। ड्रग मामले में विक्की कई बार जेल भी जा चुका है। अदाकारा का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ भी जुड़ा। ड्रग केस में अदाकारा का नाम भी सामने आया था।
बताया जाता है कि ममता ने विक्की से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। वो दुबई में शादी कर ली। इसके बाद देश छोड़कर चली गई थीं। बताया जाता है कि अब वो केन्या में रह रही हैं।
ममता कुलकर्णी ने आशिक आवारा, चाइना गेट, वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी,आंदोलन, बाजी और छुपा रुस्तम: अ म्यूजिकल थ्रिलर जैसी मूवी में दिखाई दी थी। वो कन्नड़, तमिल, तेलुगू, बंगाली और मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें:
'बेशरम रंग' विवाद और बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर योगी आदित्यनाथ की हिदायत, बोले- डायरेक्टर्स को भी...
250 Cr की शाहरुख खान की Pathaan इस दिन होगी OTT पर रिलीज लेकिन इसमें भी फंसा है 1 जबरदस्त पेंच