'सैयारा' ने 7 दिनों में ₹163.77 करोड़ (घरेलू) का कलेक्शन कर लिया है। इसने विदेशो में ₹37 करोड़ कमाए हैं। इसकी टोटल इनकम ₹200.77 करोड़ हो गई है।
Saiyaara Box Office Collection Day 7: नए कलाकारों, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर इसमें जबरदस्त उछाल देखा। यहां तक कि हफ़्ते के दिनों में भी, Saiyaara की कमाई में ज़्यादा गिरावट नहीं आई है। यह लगातार मज़बूत बनी हुई है। गुरुवार को Saiyaara का पहला हफ़्ता खत्म हो जाएगा। यहां हम मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म के पहले हफ़्ते के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सैयारा
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने सातवें दिन (पहले गुरुवार) शाम 7.30 बजे तक ₹ ₹ 11.71 Cr ** रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। आज यानि 24 जुलाई के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹ 165.46 Cr रुपये हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने छठवें दिन विदेशों से 37 करोड़ की कुल कमाई की है। इसमें यदि आज तक का कुल कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 202.46 करोड़ रुपए हो जाता है।
सैयारा का एक हफ्ते का कलेक्शन-
Day India Net Collection
Day 1 [1st Friday] ₹ 21.5 Cr
Day 2 [1st Saturday] ₹ 26 Cr
Day 3 [1st Sunday] ₹ 35.75 Cr
Day 4 [1st Monday] ₹ 24 Cr
Day 5 [1st Tuesday] ₹ 25 Cr
Day 6 [1st Wednesday] ₹ 21.5 Cr
Day 7 [1st Thursday] ₹ 11.71 Cr ** -
Total ₹ 165.46 Cr
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज
रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा "सैयारा" 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचाते हुए 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं अब इसके फैन मूवी की ओटीटी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। डिजिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि फिल्म सितंबर के अंत और अक्टूबर 2025 की शुरुआत के बीच किसी समय सिनेमाघरों से ओटीटी पर रिलीज़ होगी।