सार
rohit shetty love story ranveer singh sara ali khan simmba pair comeback : रोहित शेट्टी को उनके एक्शन सीन के लिए जाना जाता है। हालांकि उनकी फिल्मों में लव स्टोरी का भी एंगल होता है, लेकिन फोकस तो उड़ती हुई कारें, जोरदार फाइट सीन, तमतमाए थप्पड़ पर ही होता है । वहीं अब रोहित लव स्टोरी की दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं। डायरेक्टर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए टीज़र ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।
रोहित शेट्टी ने शेयर की रणवीर-सारा की रोमांटिक क्लिप
रोहित शेट्टी ने सिम्बा में रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को इंट्रोड्यूस कराया था। अब एक बार फिर वे इस केमिस्ट्री को पर्दे पर ला रहे हैं। फेमस डायरेक्टर ने इसकी एक झलक भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। रोहित शेट्टी ने सिम्बा की जोड़ी, रणवीर सिंह और सारा अली खान की एक क्लिप शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है।
रणवीर और सारा को आखिरी बार रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स की फिल्म सिम्बा में एक साथ देखा गया था। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, सिम्बा में रणवीर सिंह ने पुलिसकर्मी संग्राम भालेराव का किरदार अदा किया था। अब, फिल्म की रिलीज के 7 साल बाद, सिम्बा की हिट जोड़ी वापस आ गई है, जिसे रोहित शेट्टी ने '2025 की सबसे बड़ी लव स्टोरी बताया है।
Chhaava Prediction: क्या विक्की कौशल को मिलेगी करियर की सबसे बड़ी ओपकनिंग?
रणवीर सिंह- सारा अली खान को देख दर्शकों में आया जोश
रोहित शेट्टी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए टीज़र पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाईसाहब, आखिरकार! इन दोनों को एक साथ लाने के लिए थैंक्स ! पहले से ही टिकट बुक कर रहे हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "हमारा तो वेलेंटाइन ही मन गया ! सिम्बा हिट जोड़ी वापस आ गई है ।"
वो मूवी जिस पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 120 कट, इधर Diljit Dosanjh एक पर भी नहीं राजी
फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि टीज़र रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म के लिए है या किसी ऐड फिल्म के लिए है। हालाँकि, दोनों स्टार के दोबारा साथ आने की खबर ने ही फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है।