• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आलिया भट्ट की इन 5 फिल्मों ने की सबसे बड़ी ओपनिंग, क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

आलिया भट्ट की इन 5 फिल्मों ने की सबसे बड़ी ओपनिंग, क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी...

Gagan Gurjar | Published : Jul 28 2023, 06:40 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
आलिया भट्ट की टॉप 5 फ़िल्में
Image Credit : Social Media

आलिया भट्ट की टॉप 5 फ़िल्में

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक नजर डालिए उनकी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों पर...

26
5. 2 स्टेट्स
Image Credit : Social Media

5. 2 स्टेट्स

2014 में रिलीज '2 स्टेट्स' ने पहले दिन 12.42 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट अर्जुन कपूर का लीड रोल था। चेतन भगत की किताब '2 स्टेट्स' पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया था। फिल्म लाइफटाइम 102 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाकर हिट रही थी।

36
4. शानदार
Image Credit : Social Media

4. शानदार

2015 की इस फिल्म में आलिया भट्ट के हीरो शाहिद कपूर थे। फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 43.13 करोड़ रुपए कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल थे।

46
3. गली बॉय
Image Credit : Social Media

3. गली बॉय

लाइफटाइम 140.25 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपए रहा था। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर थीं और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

56
2. कलंक
Image Credit : Social Media

2. कलंक

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन की मुख्य भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इस फिल्म ने पहले दिन 21.6 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 274.31 करोड़ रुपए रहा था।

66
1. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा
Image Credit : Social Media

1. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा

अयान मुखर्जी के निर्देशन वाली इस फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ रुपए कमाए और लाइफटाइम इसका कलेक्शन 257.44 करोड़ रुपए रहा था। एवरेज प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म 2022 में आई और इसमें आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका थी।

और पढ़ें…

2 फिल्मों पर सिमटा आलिया भट्ट की इस 'बहन' का करियर, अब करती है यह काम

रात को पत्नी संग मैनेजर पूजा ददलानी के घर पहुंचे शाहरुख़ खान, कैमरे को देखते ही छुपाया चेहरा

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आलिया भट्ट
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
 
Recommended Stories
Top Stories