Karisma Kapoor Ex Husband Death Reason: गुरुवार को एक तरफ जहां अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन की खबर आई। बताया जा रहा है कि वे यूके के एक मैदान में पोलो खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है संजय को दिल का दौरा पड़ा था। इसी बीच उनकी मौत की असली वजह सामने आई हैं।

क्या है करिश्मा कपूर के एक्स पति की मौत की असली वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो संजय कपूर मैदान में पोलो खेल रहे थे। इसी बीच उनके विंड पाइप में मधुमक्खी चली गई थी। इसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो नीचे गए। बताया जा रहा है कि चंद मिनट में ही उनको अस्पताल पहुंचा दिया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसी बीच संजय की 4-5 दिन पुरानी एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे पढ़ने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें अपनी मौत का आभास पहले ही हो गया था। 9 जून को संजय ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- धरती पर आपका वक्त सीमित है। क्या होगा अगर.. ये दार्शनिकों पर छोड़ दें और इसके बजाए क्यों नहीं में डूब जाएं। वहीं, उन्होंने मौत से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें.. PHOTOS: संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही करिश्मा के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी आईं नजर

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में

संजय कपूर ने लाइफ में 3 शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइन नंदिता महतानी है। 1996 में दोनों ने शादी की और 2000 में कपल का तलाक हो गया। फिर 3 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। 2003 में हुई संजय-करिश्मा की शादी 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गई। फिर उन्होंने 2017 में एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों दिल्ली में रहते थे। संजय 3 बच्चों के पिता है एक बेटी और 2 बेटे। वहीं, उनकी एक सौतेली बेटी भी है। दरअसल, ये बेटी तीसरी पत्नी प्रिया की पहली शादी से है।

ये भी पढ़ें… करिश्मा कपूर के Ex पति संजय कपूर का निधन, 53 की उम्र में ली आखिरी सांस

हाइली एजुकेटेड और सक्सेफुल बिजनेसमैन थे संजय कपूर

संजय कपूर के पिता सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के फाउंडर थे और उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता है। संजय ने पिता के गुजर जाने के बाद फैमिली बिजनेस संभालना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी कंपनी की पहचान गलोबल लेवल तक बढ़ा दी थी। वे केवल सक्सेसफुल बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि अच्छे खासे पढ़े-लिखे भी थे। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल और मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने लंदन से कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी और एचआर में बीबीए की डिग्री हासिल की। वे एमआईटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल भी पढ़े थे।