- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो साल जब राज बब्बर की 10 फिल्में हुई रिलीज, करियर का मिला टर्निंग प्वाइंट
वो साल जब राज बब्बर की 10 फिल्में हुई रिलीज, करियर का मिला टर्निंग प्वाइंट
राज बब्बर 23 जून को अपना 73 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। साल 1978 में आप तो ऐसे ना था के साथ शुरुआत करने वाले एक्टर ने 150 से ज्यादा मूवी में काम किया है। साल 1981 में तो उनकी दनादन 10 फिल्में रिलीज हुईं थी। इसकी डिटेल हम यहां शेयर कर रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
राज बब्बर 23 जून को अपना 73 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। साल 1978 में आप तो ऐसे ना था के साथ शुरुआत करने वाले एक्टर ने 150 से ज्यादा मूवी में काम किया है। साल 1981 में तो उनकी दनादन 10 फिल्में रिलीज हुईं थी। इसकी डिटेल हम यहां शेयर कर रहे हैं।
1981 में रिलीज कलयुग (एज ऑफ वाइस) को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। शशि कपूर औऱ रेखा का इसमें लीड रोल है। राज बब्बर की भी फिल्म में अहम भूमिका है। कलयुग ने साल 1982 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। यह उन तीन इंडियन फिल्मों में शामिल थी, जिसे अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजा गया था। इसी साल राज बब्बर और सुलक्षणा पंडित की राज़ मूवी भी रिलीज हुई थी। इसे हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।
सुदेश इस्सर द्वारा निर्देशित प्रेम गीत में राज बब्बर के साथ अनीता राज ने डेब्यू किया था। इसके कई गाने खूब पसंद किए गए थे। वहीं शारदा मूवी का निर्माण शिव कला मंदिर बैनर तले के.के. तलवार ने किया है। इसमें जीतेंद्र, रामेश्वरी, राज बब्बर लीड[ रोल में थे।
रेखा की क्लासिक फिल्म मानी जाने वाली उमराव जान भी साल 1981 में रिलीज हुई थी। इसने 29वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 4 अवार्ड जीते थे। नसीरुद्दीन शाह, फारुक शेख के साथ राज बब्बर भी सपोर्टिंग किरदार में नजर आए थे।
आनंद सागर द्वारा निर्देशित अरमान मूवी में राज बब्बर, शक्ति कपूर, शम्मी कपूर, रंजीता कौर जैसे धुरंधर कलाकार नजर आए थे। यह 1942 की हॉलीवुड क्लासिक कैसाब्लांका पर बेस्ड मूवी है। 1981 में ही रिलीज आपस की बात बॉलीवुड की एक्शन रोमांस मूवी है, जिसका डायरेक्शन हरमेश मल्होत्रा ने किया है। इसमें राज बब्बर, पूनम ढिल्लों, शक्ति कपूर लीड रोल में हैं।
विकिपीडिया के जानकारी के मुताबिक साल 1981 में ही तीन फिल्में पूनम ( पूनम ढिल्लन के साथ), ताजुर्बा और ये रिश्ता ना टूटे भी रिलीज हुईं थी। लेकिन इनके बारे में ज्यादा डिटेल मौजद नहीं है।