सार

race 4 big update. सैफ अली खान, रेस 4 में सलमान खान की जगह लेंगे। फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बता दें कि फिल्म 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में रिलीज़ हो सकती है।

Saif Ali Khan Film Race 4. रेस फ्रेंचाइजी की फिल्म के चौथे पार्ट यानी रेस 4 (Race 4) का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जानकारियां सामने आती रहती हैं। इसी बीच रेस 4 को लेकर एक धांसू खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेस 4 में इस बार सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) वापसी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने पिछले साल फिल्म के चौथे पार्ट की घोषणा की थी और साथ ही ये भी बताया था कि फिल्म में लीड रोल में सलमान नहीं सैफ होंगे। अब खबर है कि फिल्म में सैफ के साथ रकुल प्रीत सिंह रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई ऑफिशियल घोषमा नहीं की गई है।

Race 4 को लेकर एक्साइटेड रकुल प्रीत सिंह

हाल ही में सामने आई खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि रमेश तौरानी की फिल्म रेस 4 को लेकर रकुल प्रीत सिंह काफी एक्साइटेड हैं। अगर खबरें सही है तो ये पहली बार होगा जब सैफ और रकुल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जल्दी ही फिल्म लीड एक्ट्रेस और अन्य स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी। खबरों की मानें तो फिल्म 2026 के आखिर में या फिर 2027 के शुरुआत में रिलीज हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें… देवरानी-जेठानी का ललचाएगा मन, नई बहू पहनें 7 शानदार Oxidised Necklace

2008 में आई थी रेस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म

अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बनी रेस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म रेस 2008 में आई थी। फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु, अनिल कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। 46 करोड़ में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2013 में रेस 2 आई थी। इसमें सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल में थे। डायरेक्टर अब्बास-मस्तान ने फिल्म को 94 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने 173.36 करोड़ का बिजनेस किया था। 2018 में आई रेस 3 में सैफ अली खान की जगह सलमान खान ने ली। उनके साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, डेसी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर थे। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 303 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूजा थे।

ये भी पढ़ें…

क्या खाकर Tiger Shroff ने बनाई इतनी धांसू बॉडी, हैरान कर देगा Fitness Routine

इन 10 साउथ फिल्मों का सबसे ज्यादा इंतजार, एक में दिखेंगे Akshay Kumar