- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ना पति साथ, ना बेटी, भाई की शादी को इस अंदाज़ में मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
ना पति साथ, ना बेटी, भाई की शादी को इस अंदाज़ में मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा रविवार दोपहर मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान शॉर्ट ड्रेस में वे काफी हॉट लग रही थीं। देखें PHOTOS…
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रियंका चोपड़ा प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंची हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रियंका मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं।
वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने व्हाइट शर्ट और मैचिंग शॉर्ट पहना हुआ था। उन्होंने जूते भी सफ़ेद पहने थे और इसी रंग की कैप भी लगाई हुई थी। ब्लैक सनग्लासेस उनके लुक को पूरा कर रहा था।
प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट से बाहर आकर पैपराजी को देखकर हाथ हिलाया। पोज दिए और फिर अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।
इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस नहीं थे।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी अगस्त 2024 में मुंबई में हुई थी। आने वाले दिनों में मंगेतर नीलम उपाध्याय संग उनकी शादी होगी।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो चर्चा है कि वे डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म SSMB29 में सुपरस्टार महेश बाबू संग रोमांस करती नज़र आएंगी।