- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि होने लगी तारीफ़, देखें 9 PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा कि होने लगी तारीफ़, देखें 9 PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में नज़र आईं। उन्होंने ग्रीन को-ऑर्ड सेट और डेनिम कैप पहना था। फैन्स के साथ उनकी सेल्फी भी वायरल हो रही है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अभी भारत में हैं। रविवार सुबह उन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके से प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं.…
प्रियंका चोपड़ा रविवार सुबह जब कलीना एयरपोर्ट पर नज़र आईं तो वे एकदम कूल लुक में थीं।
इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था और सिर पर डेनिम कैप लगाया था।
व्हाइट शूज और आंखों पर नज़र आ रहा ब्लैक चश्मा उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी के लोगों को पोज दिए और मुस्कराहट के साथ उनका अभिवादन स्वीकार किया।
एयरपोर्ट पर प्रियंका को देख उनकी एक फीमेल फैन भी उनके पास आ गई और एक्ट्रेस ने मुस्कराते हुए उसके साथ सेल्फी क्लिक कराई।
महिला फैन के साथ प्रियंका चोपड़ा की खुशमिजाजी लोगों को बेहद पसंद आ रही है और लोग उनकी तारीफ़ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
फैन के साथ प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "फैन्स के लिए इतना तो बनता है।" कई अन्य लोगों ने रेड हार्ट की इमोजी शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की शादी के लिए मुंबई पहुंची थीं।