- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की 14 PHOTOS, डांस से वरमाला तक सब देखें
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की 14 PHOTOS, डांस से वरमाला तक सब देखें
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शादी की रस्में, प्रियंका का डांस और इमोशनल मोमेंट्स कैद हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी कर ली है। अब उनकी शादी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप यहां देख सकते हैं…
नीलम उपाध्याय को टैग करते हुए ये तस्वीरें फोटोग्राफी पेज मैजिक मोशन मीडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं।
तस्वीरों के कैप्शन में बताया गया है कि सिद्धार्थ और नीलम की शादी हंसी-ख़ुशी और इमोशनल लम्हों से भरी थी।
भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बरात में प्रियंका की ख़ुशी का ठिकाना ना था। उन्होंने इस दौरान जमकर डांस किया।
प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का हाथ थामकर उन्हें शादी के मंडप तक ले गईं। भाई-बहन की बॉन्डिंग बस देखने ही लायक थी।
भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को शादी के मंडप में देख प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गईं। उनके साथ नीता अंबानी को भी देखा जा सकता है।
नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा ने वैदिक मंत्रों के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
दुल्हन के लिबास में नीलम उपाध्याय बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने बहन का फर्ज निभाते हुए मंडप में सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय का गठबंधन किया।
शादी के मंडप दूल्हे राजा सिद्धार्थ चोपड़ा और दुल्हन नीलम उपाध्याय की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने अग्नि के सात फेरे लेते हुए एक-दूसरे का साथ सात जन्मों तक निभाने का वचन दिया।
सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय की मांग में सिंदूर भर उन्हें हमेशा के लिए अपनी बना लिया।
7 फ़रवरी को मुंबई में शादी की रस्मों के दौरान आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बनने के बाद सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने एक-दूसरे को लगे लगाया।
नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपने परिवार के लोगों का आशीर्वाद लिया और पूरे परिवार के साथ फोटोज के लिए पोज भी दिया।