सार

प्रभास स्टारर फिल्म कन्नप्पा में भगवान शिव के परम भक्त, रुद्र के रूप में दिखेंगे। 25 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, prabhas kannappa look rudra character historical film release । प्रभास लगातार ऐतिहासिक मूवी में अपने लुक से सरप्राइज कर रहे हैं। बाहुबली के बाद आदिपुरुष, कल्कि 2898 एडी में साउथ सुपर स्टार ने किरदार के साथ जस्टिस किया है। वहीं वे एक और इस तरह के कैरेक्टर में नजर आएंगे। राइटर और एक्टर विष्णु मांचू ने अपनी अपकमिंग मूवी कन्नप्पा से प्रभास का लुक रिलीज किया है। 

प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा में एक दिव्य पुरुष रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं, जो भगवान शिव के एक परम भक्त हैं। भारी भरकम बजट में बन रही इस धार्मिक और ऐतिहासिक फिल्म से प्रभास का एक पोस्टर जारी किया है।

वो बड़े खिलाड़ी हैं..उदित नारायण के Lip To Lip Kiss पर क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य

प्रभास के लुक ने फैंस को किया एक्साइटेड
अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, एक्टर विष्णु मांचू ने लिखा, "द डिवाइन गार्जियन रुद्र, शिव भक्त के रूप में प्रभास के लुक का ऑफीशियल रिलीज। कन्नप्पा में अटूट रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाले इस महाकाव्य में हमारे साथ शामिल हों।" फैंस ने प्रभास के इस लुक पर कॉमेन्ट करते हुए जोरदार बताया है। 

 

View post on Instagram
 

 

 

कन्नपा के पोस्टर में प्रभास एक संत के गेटअप में दिख रहे हैं, वह एक छड़ी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका टॉप अर्धचंद्र के आकार का है। पोस्टर में उनके कैरेक्टर की  डिटेल भी है। इसमें लिखा है, "वह प्रचंड तूफ़ान है! अतीत और भविष्य के समय का मार्गदर्शक। वह भगवान शिव की आज्ञा से शासित होता है।"

पहले वीकेंड शाहिद कपूर की Deva ने मारा तगड़ा हाथ, तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई

कनप्पा के स्टार
मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन बनी इस फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रीति मुकुंदन, अक्षय कुमार, सरथकुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास ने अहम किरदार अदा किए हैं। कन्नप्पा 25 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।