- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऐसे मिली थी परवीन बाबी को पहली फिल्म, इंडस्ट्री में आते ही लगाया था ग्लैमर का तड़का
ऐसे मिली थी परवीन बाबी को पहली फिल्म, इंडस्ट्री में आते ही लगाया था ग्लैमर का तड़का
Parveen Babi Birthday Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानते हैं कैसे उनको पहली फिल्म मिली थी और उनके करियर के बारे में।
- FB
- TW
- Linkdin
)
परवीन बाबी की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 अप्रैल, 1954 को जूनागढ़ में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद बाबी जूनागढ़ के नवाब थे। उनका जन्म माता-पिता की शादी के 14 साल बाद हुआ था और इसलिए परवीन घरवालों के लिए बहुत खास थीं।
परवीन बाबी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद 1971 में मॉडलिंग शुरू की। कहा जाता है कि डायरेक्टर बीआर इशारा अहमदाबाद में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। परवीन भी शूटिंग देखने आई थी। अचानक डायरेक्टर की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने देखा एक लड़की शॉर्ट ड्रेस पहने सिगरेट के कश लगा रही है। उन्होंने तुरंत परवीन को फिल्म ऑफर कर दी।
परवीन बाबी ने बीआर इशारा की फिल्म चरित्र से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, फिल्म फ्लॉप हुई। 1974 में परवीन को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म मजबूर में काम करने का मौका मिला। फिल्म हिट रही और परवीन बॉलीवुड पर छा गई।
परवीन बाबी ने इसके बाद काला सोना, दीवार, रंगीला रतन, अमर अकबर एंथोनी जैसी हिट फिल्मों में काम किया। स्क्रीन पर उनकी ग्लैमरस अदाएं छा गई। डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए क्रेजी होने लगे।
परवीन बाबी को 70-80 के दशक में हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान, रीना रॉय और राखी के साथ सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता था। परवीन की इमेज वेस्टर्न कल्चर के ज्यादा करीब थी, इसलिए उन्हें ग्लैमरस रोल मिलते थे।
परवीन बाबी की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ सबसे ज्यादा हिट रही। दोनों ने करीब 8 फिल्में मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथोनी, कालिया, खुद्दार, शान आदि में साथ काम किया। वो पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं, जो टाइम मैग्जीन पर दिखी थीं।
परवीन बाबी के अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। सबसे पहले उनका नाम डैनी डेंजोंगपा के साथ जुड़ा। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। फिर एक्ट्रेस की लाइफ में कबीर बेदी आए। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे और फिर अलग हो गए। फिर परवीन की लाइफ में महेश भट्ट की एंट्री हुई। दोनों लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
कहा जाता है कि 1983 में परवीन बाबी फिल्म इंडस्ट्री से अचान क गायब हो गई थीं। 1989 में वापस मुंबई लौटीं। उस दौरान पता चला कि उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। इलाज के बाद भी वे ठीक नहीं हो पाईं थीं।