MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो पाकिस्तानी एक्टर, जिसने 2 बॉलीवुड मूवी में किया आतंकियों के आका का रोल

वो पाकिस्तानी एक्टर, जिसने 2 बॉलीवुड मूवी में किया आतंकियों के आका का रोल

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान ने इंडियन स्टार्स और फिल्मों पर बैन लगाया हुआ है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे पाकिस्तानी एक्टर के बारे में, जिसने 2 बॉलीवुड फिल्मों में आतंकवादियों के आका का रोल निभाया है।

Gagan Gurjar | Published : May 10 2025, 04:37 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम था रशीद नाज़, जिनका 2022 में इस्लामाबाद में इंतकाल हो गया।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

9 सितम्बर 1948 को पेशावर में पैदा हुए रशीद नाज़ पाकिस्तान के दिग्गज एक्टर थे। उन्होंने 'तेरी राह में रुल गए', 'मंजिल' और 'ख़ुशी एक रोग' जैसे टीवी शोज में काम किया था।

Related Articles

पाकिस्तान को कैसे मारती है इंडियन आर्मी? OTT पर इन 7 फिल्मों में देख लें झलक
पाकिस्तान को कैसे मारती है इंडियन आर्मी? OTT पर इन 7 फिल्मों में देख लें झलक
पाकिस्तानी फिल्मों-शो में काम कर चुके ये 12 इंडियन स्टार, 2 हैं TV की मशहूर बहू
पाकिस्तानी फिल्मों-शो में काम कर चुके ये 12 इंडियन स्टार, 2 हैं TV की मशहूर बहू
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रशीद नाज़ को 'लड़की पंजाबन', 'क़यामत : अ लव ट्राएंगल इन अफगानिस्तान' 'खुद के लिए' और 'कश्फ़' जैसी पाकिस्तानी फिल्मों में भी देखा गया था।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2015 में अक्षय कुमार स्टारर 'बेबी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने आतंकी हाफ़िज़ सईद से प्रेरित मौलाना मोहम्मद अब्दुल रहमान का किरदार निभाया था, जो आतंकवादियों का आका होता है।

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रशीद नाज़ ने एक इंडियन फिल्म और की, जिसका टाइटल था '72 हूरें'। यह उनके इंतकाल के बाद रिलीज हुई थी। रशीद नाज़ ने इस फिल्म में एक ऐसे मौलवी का रोल निभाया था, जो मस्जिद की आड़ में आतंकवादी तैयार करता है और उन्हें कहता है कि अगर जिहाद में वे मर गए तो उन्हें जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी।

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रशीद नाज़ ने पाकिस्तानी होते हुए भी पाकिस्तानी आतंकवादी का रोल निभाने से परहेज नहीं किया, जो कहीं ना कहीं यह साबित करता है कि वे आतंक के खिलाफ थे और जानते थे कि पाकिस्तान में इसकी खेती होती है।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रशीद नाज़ के साथ उनके बेटे हसन नोमान ने भी 'बेबी' में बतौर एक्टर काम किया था। खैर, बात रशीद नाज़ की करें तो 17 जनवरी 2022 को 73 साल की उम्र में उनका इंतकाल हो गया। पेशावर में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories