- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड में अश्लीलता...MLA साहब की बेटियों की ऐसी ड्रेस देखी तो भड़क गए लोग!
बॉलीवुड में अश्लीलता...MLA साहब की बेटियों की ऐसी ड्रेस देखी तो भड़क गए लोग!
अभिनेत्री आयशा शर्मा ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो को लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
25 जनवरी 1992 को भागलपुर, बिहार में पैदा हुईं आयशा शर्मा ने 32वां जन्मदिन पैपराजी के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके पर आयशा की बहन नेहा शर्मा भी मौजूद थीं।
आयशा शर्मा ने केक काटते वक्त ब्लू कलर का रिवीलिंग टॉप और ब्लैक पैंट पहना हुआ था।
आयशा के साथ उनकी बड़ी बहन नेहा शर्मा भी थीं। आयशा ने केक काटा और पहले नेहा और फिर पैपराजी के लोगों को भी खिलाया।
आयशा शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देख एक ओर जहां लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "इन दोनों बहनों को कपड़े पहनने की तमीज तो बिल्कुल भी नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "इससे अच्छा ना पहनो।"
एक इंटरनेट यूजर ने आयशा और नेहा को ट्रोल करते हुए लिखा है, 'ड्रेस तो देखो इनकी...क्या जरूरत इतने ज्यादा कपड़े पहनने की।" एक यूजर का कमेंट है, "अटेंशन सीकर्स।" एक यूजर ने लिखा , "बॉलीवुड में अश्लीलता के अलावा कोई काम नहीं।"
आयशा शर्मा और नेहा शर्मा कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटियां हैं, जो भागलपुर विधानसभा सीट से MLA हैं।
पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस आयशा शर्मा ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे।
आयशा की बड़ी बहन नेहा शर्मा 2007 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।उन्होंने तेलुगु फिल्म 'चिरुता' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जबकि हिंदी में उनकी फिल्म 'क्रुक' 2010 में रिलीज हुई थी।
पिछली बार 'बैड न्यूज' में आइटम नंबर करती दिखीं नेहा शर्मा की अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' है।