सार
एंटरटेनमेंट डेस्क, Padma Awards 2025 : सिनेमा में अमूल्य योगदान देने वाले साउथ और बॉलीवुड स्टार को भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। 28 अप्रैल को को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से पद्म पुरस्कार दिए । अवार्ड के लिए घोषित किए गए सेलेब्रिटी के साथ उनके रिलेटिव और कई गणमान्य लोगों के साथ सिनेमा वर्ल्ड की मशहूर और दिग्गज सेलेब्रिटी यहां मौजूद रहे।
इन सितारों को मिला पद्म भूषम पुरस्कार
साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्णा को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गजल गायक पंकज उदास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति के हाथों से ये पुरस्कार प्राप्त किया।
दिल्ली में आयोजित पदम सम्मान समारोह में नंदामुरी बालकृष्णा आंध्र प्रदेश की ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आए, वे क्रीम कुर्ता धोती में अवार्ड लेने पहुंचे।
#WATCH | Actor and Andhra Pradesh MLA Nandamuri Balakrishna receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Art.
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/YAHohendso
एस अजीत कुमार ने सरकार को कहा थैंक्स
एक्टर S. Ajith Kumar ब्लू कोर्ट पेंट और टाई में जेंटलमैन बनकर राष्ट्रपति से सम्मान लेने के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों को नमस्कार करने के बाद रेड कॉर्पेट की तरफ कदम बढ़ाए। एक्टर ने द्रौपदी मुर्मू को विनम्रता पूर्वक प्रणाम करने के बाद उनके हाथ से पुरस्कार ग्रहण किया । अजीत कुमार ने पुरस्कार का ऐलान के समय कहा था कि ' मैं इस बेहद प्रतिष्ठित सम्मान के ऐलान के बाद गौरव से भर गया हूं। इसके लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से शुक्रिया कहता हूं।'
शेखर कपूर ने बताया सबसे बड़ा सम्मान
मशहूर फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर और एक्ट्रेस शोभना को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले शेखर कपूर ने सोशल मीडियापोस्ट में लिखा था, 'ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा सम्मान है। यह अवार्ड मुझे मेहनत करने और अपने देश के लोगों के लिए कुछ ना कुछ करते रहने को इंस्पायर करता रहेगा। मैं दर्शकों का ऋणी हूं, उन्हीं की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं।
मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और म्यूजिक प्रोड्यूसर रिकी केज को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।