MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इसलिए कभी रिलीज नहीं हुई Mukul Dev की पहली फिल्म, जिस मूवी से किया डेब्यू वो हुई महाडिजास्टर

इसलिए कभी रिलीज नहीं हुई Mukul Dev की पहली फिल्म, जिस मूवी से किया डेब्यू वो हुई महाडिजास्टर

Mukul Dev First Film: मुकुल देव का 54 की उम्र में शनिवार को निधन हो गया था। बता दें कि मुकुल ने फिल्म दस्तक से डेब्यू किया था। हालांकि, ये उनकी पहली फिल्म नहीं थी। उनकी पहली फिल्म का नाम है नाम क्या है, जो अबतक रिलीज नहीं हुई।

 

Rakhee Jhawar | Published : May 25 2025, 11:33 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुकुल कई फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन खुद के दम पर कोई हिट नहीं दे पाए।

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव ने 1996 में आई महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। ये फिल्म महाडिजास्टर साबित हुई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मुकुल की पहली दस्तक नहीं थी।

Related Articles

इतने में पड़े थे Mr. India के मोगैंबो, Anil Kapoor को मिली थी श्रीदेवी से कम Fees
इतने में पड़े थे Mr. India के मोगैंबो, Anil Kapoor को मिली थी श्रीदेवी से कम Fees
बॉलीवुड के 8 सबसे अमीर डायरेक्टर्स, पर TOP लिस्ट में NO.1 करन जौहर नहीं
बॉलीवुड के 8 सबसे अमीर डायरेक्टर्स, पर TOP लिस्ट में NO.1 करन जौहर नहीं
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि मुकुल देव की पहली फिल्म नाम क्या है थी। इस फिल्म की उन्होंने शूटिंग भी की। फिल्म को अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल बना रही थी, लेकिन कंपनी के दिवालिया घोषित होने पर यह फिल्म बंद हो गई।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल की फिल्म नाम क्या है से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, फिल्म पूरी होने के बाद भी ये कभी रिलीज नहीं हुई।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नाम क्या है के लिए उन्हें जो साइनिंग अमाउंट मिला था, वह उनके एक्टिंग करियर की पहली इनकम थी। उन्होंने बताया था कि जया बच्चन ने एबीसीएल फिल्म के लिए उन्हें 75000 रुपए फीस दी थी।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव ने बताया था कि जया बच्चन ने उनसे कहा था-'मैं तुम्हें साइन करना चाहती हूं। हम तीन फिल्में बना रहे हैं और आप उन तीन फिल्मों में से कम से कम एक हमारे साथ कर रहे हैं।'

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

मुकुल देव ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, पंजाबी, बंगाली सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने जय हो, आर.. राजकुमार, सन ऑफ सरदार, यमला पगला दीवाना में काम किया था। उनकी डेब्यू फिल्म सुष्मिता सेन के साथ दस्तक थी।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories