सार

मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट में डेब्यू किया। सबकी नजर उनकी पाटेक फिलिप घड़ी पर टिकी, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान।

Met gala 2025 shahrukh khan Watch price: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में डेब्यू किया है। इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर के आउटफिट कैरी किया है, जिसे देखकर लोग उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी एसेसरीज भी लोगों को खूब भा रही हैं। हालांकि, इस दौरान सभी की नजर उनकी घड़ी पर ठहर गई। वहीं इस घड़ी की कीमत सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं।

इतनी है शाहरुख खान की घड़ी की कीमत

शाहरुख खान के लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, पैंट के साथ ब्लैक डिजाइन कोट कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज पेयर किए थे। वहीं उन्होंने हाथों में ब्लैक कलर की छड़ी ले रखी थी, जिसमें वो जादूगर से कम नहीं लग रहे थे। इसी के साथ ही उन्होंने ब्लैक गौगल के साथ गले में कई सारी शानदार चेन पहनी थी। वहीं उन्होंने हाथ में जो घड़ी पहनी थी, वो पाटेक फिलिप ग्रांड कॉम्प्लिकेशंस 6300जी की अल्ट्रा-रेयर वॉच थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 2.5 मिलियन डॉलर यानी इंडिया में लगभग 210,619,145 करोड़ की है। वहीं जब शाहरुख खान की इस घड़ी की कीमत फैंस को पता चली तो वो शॉक हो गए। उन्होंने कहा कि इसीलिए शाहरुख खान को किंग खान कहा जाता है।

View post on Instagram
 

 

क्या है मेट गाला 2025

आपको बता दें मेट गाला का मेन उद्देश्य कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड इकट्ठा करना होता है। मेट गाला की हर साल एक नई थीम होती है। ऐसे में सेलेब्स को उसी थीम के आधारित कपड़े पहनकर रेड कार्पेट पर चलना होता है। इस साल मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा जोनस, ईशा अंबानी, कियारा आणवाडी, दिलजीत दोसांझ जैसे सेलेब्स ने जलवा बिखेरा।