MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बिन ब्याही मां की नाजायज़ औलाद महेश भट्ट? सगे भांजे ने खोली फिल्ममेकर की पोल

बिन ब्याही मां की नाजायज़ औलाद महेश भट्ट? सगे भांजे ने खोली फिल्ममेकर की पोल

एंटरटेनमेंट डेस्क. महेश भट्ट अक्सर खुद को बिन ब्याही मां की नाजायज औलाद बताते हैं। उनके सगे भांजे धर्मेश दर्शन ने उनके दावे की पोल खोल दी है। lehren.com से बातचीत के दौरान धर्मेश ने कहा कि उनके नाना नानाभाई भट्ट अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहते थे। 

Gagan Gurjar | Updated : Oct 27 2023, 12:00 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Facebook

क्या नाजायज औलाद हैं महेश भट्ट?

lehren.com से बातचीत के दौरान जब धर्मेश दर्शन से महेश भट्ट के खुद के नाजायज होने के दावे पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, "यह बकवास है। इसमें बेहद कम सच्चाई है। हर सच को तोड़ा जाता है। महेश भट्ट मेरे सगे मामा हैं और मेरी मां उनकी दीवानी थी।"

28
Asianet Image
Image Credit : Facebook

महेश भट्ट के भाई-बहन

धर्मेश दर्शन ने आगे कहा, "1939 में मेरे नाना-नानी की शादी हुई। हिंदू मैरिज एक्ट 1959 में आया और उस वक्त तक मेरी मां की शादी हो चुकी थी। जब तक महेश मामा ने इस मामले पर बात नहीं की, तब तक मैं तो यह भी नहीं जानता था कि मेरी नानी का नाम शिरीन है।" बता दें कि महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और शीला भट्ट दर्शन नानाभाई भट्ट और शिरीन मोहम्मद अली की संतान थे।

38
Asianet Image
Image Credit : Facebook

नानाभाई भट्ट की दो बीवियां

धर्मेश दर्शन ने इस बात से इनकार किया कि उनके नाना का अलग परिवार होने की वजह से वे उनकी जिंदगी से गायब रहे। धर्मेश ने बताया कि उनके नाना की दोनों पत्नियां सौहार्दपूर्ण तरीके से रहती थीं। बकौल धर्मेश, "मेरी एक और असाधारण नानी थी। दोनों लीगल थीं। क्योंकि मैंने दोनों को देखा है। मेरी एक नानी के 6 बच्चे थे और दूसरी नानी के तीन बच्चे थे। मेरी नानी शिरीन गुजराती हिंदू परम्परा के अनुसार रहती थीं। मैं उन्हें अम्मा नहीं, मम्मा कहता था।"

48
Asianet Image
Image Credit : Facebook

'महेश भट्ट ने उड़ाया नाजायज होने का मजाक'

धर्मेश दर्शन ने अपने नाना को महान शख्स बताया, जिनका नाम बेवजह पब्लिक में उछाला गया। उन्होंने महेश भट्ट के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि अपने दिल में वे भी जानते होंगे कि यह अच्छा नहीं है। क्योंकि इस दुनिया में असली नाजायज बच्चे हैं। आप इसका स्वांग रचाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।"

58
Asianet Image
Image Credit : Facebook

महेश भट्ट की वजह से बीमार हुए धर्मेश दर्शन

धर्मेश दर्शन ने यह भी कहा कि उनके मामा को बयानबाजी करते समय जिम्मेदार होना चाहिए। उनके मुताबिक़, महेश भट्ट ने जो कहा, वह उनके पैरेंट्स की बीमारी की वजह बन सकता था। वे कहते हैं, "मेरी मां को पार्किसंस हो गया, क्योंकि वे थक चुकी थीं और उन्हें नहीं पता था कि क्या किया जाना चाहिए। इसने उन्हें बीमार कर दिया। मेरे पिता को अल्जाइमर हो गया।" धर्मेश के मुताबिक़, इस मुद्दे पर उन्होंने महेश भट्ट के साथ लड़ाई की, लेकिन अपने संस्कारों को ध्यान में रखते हुए।"

68
Asianet Image
Image Credit : Facebook

महेश भट्ट ने क्या कहा था अपने बयान में?

महेश भट्ट ने अरबाज़ खान के साथ एक बातचीत में खुद को नाजायज़ बच्चा बताया था और कहा था,"मेरा जन्म आजादी के बाद 1948 में हुआ और मेरी मां शिया मुस्लिम थी। लेकिन हम शिवाजी पार्क में रहते थे, जहां ज्यादातर हिंदू थे। उन्होंने (मां) अपनी पहचान छुपाने के लिए साड़ी पहनी, टीका लगाया। जब वह (पिता) हमारे घर आए तो मुझे लगा कि वे कोई बाहरी हैं। मुझे ऐसे दुष्ट लोग मिलते थे, जो मुझे एक कोने में बैठाते और मेरे पिता के बारे में पूछते थे।"

78
Asianet Image
Image Credit : Facebook

जब महेश भट्ट की मां का इंतकाल हुआ

महेश भट्ट ने इस बातचीत में यह दावा भी किया कि उनके पिता ने पहली बार उनकी मां की मांग में सिंदूर तब भरा, जब उनकी मौत हो गई। बकौल, महेश, "मुझे याद है कि उनका इंतकाल हो गया। मेरे पिता अपनी पत्नी के साथ आए और उनकी मांग में सिंदूर भरा। मैंने कहा था- यह बहुत कम और बहुत देरी से हुआ। इसने मुझे तोड़कर रख दिया। वे हमेशा से एक ऐसी तस्वीर चाहती थीं, जिसमें उन्होंने उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया हो।"

88
Asianet Image
Image Credit : Facebook

महेश भट्ट ने क्यों तोड़े दर्शन फैमिली से संबंध

महेश भट्ट ने 2007 में दर्शन परिवार के साथ अपने ताल्लुकात ख़त्म करने की वजह बताई थी। उनके मुताबिक़, यह सब उनकी मां के अंतिम संस्कार की वजह से हुआ था। महेश भट्ट ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा था, "मां की मौत के बाद हमने दर्शन फैमिली से अपने संबंध ख़त्म कर लिए। क्योंकि हम चाहते थे कि उन्हें मुस्लिम रिवाज के तहत दफनाया जाए, लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते थे। इस तरह उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया।"

और पढ़ें…

थलापति विजय की Leo 400 CR पार, इस साल ये 4 फ़िल्में भी कर चुकीं यह कमाल

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories