सार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बॉलीवुड के चुनिंदा भक्ति गानों में डूब जाएं। 'नमो नमो' से 'जयकाल महाकाल' तक, ये गाने आपको भक्ति के रंग में रंग देंगे।

दुनियाभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह वो त्यौहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नज़र आते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भगवान शिव की भक्ति खूब देखने को मिलती है और ऐसे कई गाने हिंदी सिनेमा में आ चुके हैं, जो माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। नज़र डालिए महादेव की भक्ति से ओतप्रोत बॉलीवुड के भक्ति गानों पर...

1. नमो नमो

फिल्म : केदारनाथ

सुशांत सिंह राजपूत पर यह गाना फिल्माया गया है। गाने को आवाज़ अमित त्रिवेदी ने दी है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं।

YouTube video player

यह भी पढ़ें : Mahashivratri 2025: वो 15 एक्टर, जो भगवान शिव बन मशहूर हो गए

2. शंकरा रे शंकरा 

फिल्म : तान्हाजी

अजय देवगन पर फिल्माए गए इस गाने को मेहुल व्यास ने आवाज़ दी है, जबकि इसे लिखने का काम अनिल वर्मा ने किया है।

YouTube video player

3. मन में शिवा

फिल्म : पानीपत

कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ की आवाज़ वाले इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाना अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है।

YouTube video player

4.बोलो हर हर

फिल्म : शिवाय

अजय देवगन पर फिल्माए गए इस गाने के बोल संदीप श्रीवास्तव ने लिखे हैं और उन्होंने ही इसमें रैप दिया है। गाना मिथुन, मोहित चौहान, सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा श्रीराम डेल्टन और अनुग्रह ने मिलकर गाया है।

YouTube video player

यह भी पढ़ें : Mahashivratri 2025: बॉक्स ऑफिस पर चला शिव-शंकर का जादू, इन 6 फिल्मों ने खूब छापे नोट

5.ॐ नमः शिवाय

फिल्म : भैयाजी सुपरहिट

सनी देओल पर यह गाना फिल्माया गया है, जबकि इसके सिंगर सुखविंदर सिंह और आकांक्षा शर्मा हैं । गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

YouTube video player

6.हर हर महादेव

फिल्म : OMG 2

इस गाने में अक्षय कुमार शिव गण के रोल में नज़र आए हैं। गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज़ विक्रम मोंटोरसे ने दी है।

YouTube video player

7.जयकाल महाकाल

फिल्म : गुडबाय

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माए गए इस गाने को आवाज़ अमित त्रिवेदी ने दी है। गाने के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।

YouTube video player

8.शिव थीम

फिल्म : ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा

रणबीर कपूर पर यह गाना फिल्माया गया है, जबकि इसे आवाज़ जावेद अली ने दी है। गाने के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं।

YouTube video player