- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सुनील शेट्टी ने दुल्हन की तरह सजाया खंडाला हाउस, इतने बजे शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-केएल राहुल
सुनील शेट्टी ने दुल्हन की तरह सजाया खंडाला हाउस, इतने बजे शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया-केएल राहुल
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज यानी 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। कपल की शादी शाम 4 बजे होगी। शादी में घरवालें ही शामिल होंगे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी के लिए खंडाला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया है। खंडाला हाउस के चारों ओर रोशनी ही रोशनी नजर आ रही है। आपको बता दें कि बीती रात रविवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी ही मौजूद थे।
अथिया शेट्टी- केएल राहुल की संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि संगीत सेरेमनी में शामिल गेस्ट जमकर डांस कर रहे हैं।
सामने आ रही जानकारी की मानें तो सुनील शेट्टी की बेटी की शादी में 100 गेस्ट को इन्वाइट किया गया है। उन्होंने शादी की काफी प्राइवेट रखा है। सुनील कल यानी रविवार को अपने फार्महाउस पहुंचे थे, जहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स से उन्होंने बातचीत की थी।
मीडिया फोटोग्राफर्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि वह शादी के बाद दोनों को यानी अथिया-राहुल को मीडिया के सामने लेकर आएंगे। खबरों की मानें तो कपल करीब 6.30 बजे फोटोग्राफर्स को पोज देंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में शामिल मेहमानों को अपने साथ मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है। ऐसा इसलिए कि वह नहीं चाहते कि कोई भी शादी की फोटोज क्लिक करें या फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
अथिया-केएल राहुल की शादी के फंक्शन सोमवार को शुरू होंगे। यह शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोस्तों और करीबियों के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें..
आखिर कैसे BOX OFFICE पर साउथ की 4 फिल्में कमा पाई 700 Cr, जानें देश-विदेश में HIT होने का फंडा
वो 8 साल जब BOX OFFICE पर उठे और फिर गिरते चले गए शाहरुख खान, 11 फिल्मों में इतनी रही FLOP
क्या FLOP रोहित शेट्टी कर रहे Chennai Express 2 बनाने की तैयारी ? फिर साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका
नहीं रूक रही इस साउथ स्टार की फिल्म की तूफानी पारी, अब तक कमाए इतने करोड़, जानें बाकी मूवीज का हाल