MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अमिताभ बच्चन को चुकानी पड़ी थी किशोर कुमार से टकराने की कीमत, पढ़ें सिंगर की 6 दिलचस्प बातें

अमिताभ बच्चन को चुकानी पड़ी थी किशोर कुमार से टकराने की कीमत, पढ़ें सिंगर की 6 दिलचस्प बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार की 4 अगस्त को 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार की जिंदगी के कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। एक नजर किशोर दा के ऐसे ही चुनिंदा फैक्ट्स पर...

Gagan Gurjar | Published : Aug 04 2023, 04:19 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
अमिताभ बच्चन के साथ किशोर कुमार की तल्खी
Image Credit : Facebook

अमिताभ बच्चन के साथ किशोर कुमार की तल्खी

बताया जाता कि अमिताभ बच्चन के साथ किशोर कुमार की तल्खी रही है। कथिततौर पर 80 के दशक में किशोर कुमार बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म बना रहे थे, जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। लेकिन बिग बी ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। बदला लेने के लिए किशोर कुमार ने तय किया कि वे कभी अमिताभ बच्चन के लिए गाने नहीं गाएंगे। कहा जाता है कि इसके बाद ही अमिताभ बच्चन ने करियर का सबसे बुरा दौर देखा। बाद में 'मोहब्बतें' और गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आई।

26
किशोर कुमार से राजेश खन्ना की दोस्ती
Image Credit : Facebook

किशोर कुमार से राजेश खन्ना की दोस्ती

फिल्म इंडस्ट्री में किशोर कुमार की सबसे अच्छी दोस्ती संगीतकार राहुल देव बर्मन और अभिनेता राजेश खन्ना से थी। उन्होंने राजेश खन्ना के लिए 92 फिल्मों में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। यह किसी सिंगल एक्टर की सबसे ज्यादा फ़िल्में हैं, जिनमें एक ही सिंगर ने आवाज दी है। अगर गानों की बात करें तो किशोर कुमार ने राजेश खन्ना की 92 फिल्मों के 245 गानों में आवाज़ दी है। यह किसी भी सिंगर द्वारा सिंगल एक्टर के लिए गाए गए सबसे ज्यादा गाने हैं।

36
राजेश खन्ना के लिए ही गाना
Image Credit : Facebook

राजेश खन्ना के लिए ही गाना

बताया जाता है कि किशोर कुमार ने यह तय कर रखा था कि अगर किसी फिल्म में राजेश खन्ना लीड रोल में हैं और उनके साथ कोई और एक्टर भी काम कर रहा है और इस फिल्म में उन्हें सिंगर के तौर पर साइन किया गया है तो वे अपनी आवाज़ राजेश खन्ना को देंगे।

46
अपने जमाने के सबसे महंगे सिंगर थे किशोर कुमार
Image Credit : Facebook

अपने जमाने के सबसे महंगे सिंगर थे किशोर कुमार

किशोर कुमार 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे प्लेबैक सिंगर थे। उन्हें योडलिंग के लिए जाना जाता था। कहा जाता है कि उन्होंने योडलिंग अपने भाई अनूप कुमार के ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड सुनकर सीखी थी। उन्होंने कल्याणजी वीरजी शाह के साथ मिलकर बॉलीवुड में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की शुरुआत की थी।

56
लता मंगेशकर संग किशोर कुमार की ट्यूनिंग
Image Credit : Facebook

लता मंगेशकर संग किशोर कुमार की ट्यूनिंग

लता मंगेशकर के साथ किशोर कुमार की काफी अच्छी ट्यूनिंग थीं। उन्होंने लता के साथ मिलकर 327 डुएट गाए हैं। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। क्योंकि लता मंगेशकर के साथ सबसे ज्यादा डुएट गाने वाले सिंगर मोहम्मद रफी रहे हैं। दोनों ने 440 गानों को आवाज़ दी है।

66
किशोर कुमार ने कितने गाने गाए
Image Credit : Facebook

किशोर कुमार ने कितने गाने गाए

किशोर कुमार के कुल गानों की बात करें तो उन्होंने अलग-अलग भाषा की म्यूजिक इंडस्ट्री के 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 गाने गाए हैं। इसमें म्यूजिक कंपोजर के तौर पर उनके गाने भी शामिल हैं। किशोर कुमार ने अकेले आरडी बर्मन के साथ मिलकर 563 गानों को आवाज़ दी है।

और पढ़ें…

इन 10 बॉलीवुड स्टार्स ने दीं सबसे ज्यादा HIT, टॉप 5 में एक भी खान नहीं

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories