'SILAA' के नए पोस्टर में KARAN VEER MEHRA  खूंखार ZEHRAAK के रूप में नज़र आ रहे हैं। तरन आदर्श ने इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया है। 

Karanvir Mehra SilaA motion poster release : करणवीर मेहरा और हर्ष वर्धन राणे अपनी अपकमिंग मूवी सिला का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वैसे तो इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे लीड हीरो के रोल में हैं, लेकिन नया पोस्टर देखकर तो ये कयास लगाया जा सकता है कि इसमें करण वीर मेहरा का भी दमदार रोल हो सकता है। या फिर वे लीड विलेन के किरदार में दिख सकता हैं।

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने एक 21 सेकंड का मोशन पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें करणवीर मेहरा बेहद खूंखार रूप में दिख रहे हैं। बढ़ा दाढी, खून से लथपथ उनके हाथों में बड़ी तलवार दिखाई दे रही हैं। वे रोद्र रूप में दिखाई दे रहे हैं।

 

Scroll to load tweet…

कौन है करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा "Bigg Boss 18" को जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्हें सिला मूवी ऑफर हुई थी। करणवीर मेहरा को सबसे पहले "पवित्र रिश्ता" में देखा गया था। इसके अलावा वे कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। साल 2024 में करण वीर मेहरा ने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी [के 14वें सीज़न में भी पार्टीसिपेट किया था। वह इसमें भी विनर बने थे। वहीं एक्टर के लिए सिला एक बड़ा मौका है। हालांकि इससे पहले वे फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में मैडी की भूमिका निभा चुके हैं। 

 

हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग मूवी

इसमें हर्षवर्धन राणे रोमांटिक किरदार में नज़र आएंगे। इसके अलावा एक्टर "एक दीवाने की दीवानियत" में भी काम कर रहे हैं। राणे को सनम तेरी कसम मूवी के लिए जाना जाता है।