MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' की छोटी पू मालविका राज ने की लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से सगाई, देखें PHOTOS

'कभी ख़ुशी कभी ग़म' की छोटी पू मालविका राज ने की लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से सगाई, देखें PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क.'कभी ख़ुशी कभी ग़म' में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बचपन का रोल करने वाली एक्ट्रेस मालविका राज  (Malvika Raj) ने सगाई कर ली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखें मालविका राज की सगाई की तस्वीरें…

Gagan Gurjar | Updated : Aug 06 2023, 12:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Instagram

आपको 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' की छोटी पू तो याद होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मालविका राज की, जिन्होंने फिल्म में पू यानी पूजा यानी करीना कपूर के बचपन का रोल निभाया था।

26
Asianet Image
Image Credit : Instagram

वे मालविका राज अब इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। खुद मालविका ने सोशल मीडिया पर अपनी इंटिमेट इंगेजमेंट सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मालविका की सगाई की सेरेमनी बीते शुक्रवार टर्की में हुई।

36
Asianet Image
Image Credit : Instagram

मालविका राज ने शुक्रवार टर्की में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सगाई की है। मालविका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे और प्रणव काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। एक फोटो में प्रणव मालविका के माथे पर Kiss करती नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रणव घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।

46
Asianet Image
Image Credit : Instagram

मालविका ने कैप्शन में लिखा है, "हम यहां हैं। हमने अभी शुरुआत की है और इस पूरे वक्त के बाद हमारा टाइम आ गया। हम यहां हैं और अभी भी मजबूत हो रहे हैं। हम उस जगह हैं, जहां से हम ताल्लुक रखते हैं। मैं तुम्हारा इंतजार कर रही थी। आई लव यू।"

56
Asianet Image
Image Credit : Instagram

मालविका की पोस्ट देखकर उनके दोस्त और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। सूरज पंचोली, पार्थ सम्थान, पूजा बत्रा और तनिषा मुखर्जी समेत कई एक्टर्स ने मालविका को बधाई दी है।

66
Asianet Image
Image Credit : Instagram

'कभी ख़ुशी कभी ग़म' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं मालविका राज ने Zee5 की ओरिजिनल फिल्म 'स्क्वाड' से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिज्लिंग डेन्जोंगपा भी नजर आए थे।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories