शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' के टिकट काफी तेजी से बुक हो रहे हैं। शुक्रवार से फिल्म के एडवांस टिकट बिकने शुरू हुए और कुछ ही घंटों में इसके हजारों टिकट बिक गए। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म के टिकट इतने तेजी से बिक रहे हैं कि पहले दिन ही यह आंकड़ा 1.25 लाख के करीब पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। इससे पहले दोपहर में उन्होंने 'जवान' की एडवांस बुकिंग एक्स्ट्राऑर्डिनरी ट्रेंड बताया था। उनके मुताबिक़, शुक्रवार को दोपहर 2:45 बजे तक 'जवान' के 79, 500 टिकट बिक चुके थे। हालांकि, रात 9 बजे तक तक यह आंकड़ा 1.24 लाख तक पहुंच गया है। 

तरन आदर्श ने ट्विटर पर यह लिखा 

आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, "जवान एडवांस बुकिंग स्टेटस। नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। नोट : गुरुवार को/ पहले दिन नेशनल चेन्स में बिके टिकट्स...शुक्रवार 9 बजे तक की अपडेट...PVR+INOX के 103, 000, सिनेपोलिस के 21, 000 टिकट, कुल 124, 000 टिकट बिके।" 

 

Scroll to load tweet…

 

इससे पहले शुक्रवार दोपहर उन्होंने अपडेट देते हुए लिखा था, "जवान का एडवांस बुकिंग स्टेटस। एक्स्ट्राऑर्डिनरी ट्रेंड्स। शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे तक PVR और INOX के 66, 000 टिकट और सिनेपोलिस के 13, 500 टिकट बिके। कुल 79, 500 टिकट की बिक्री हुई।" इसके साथ उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान, एक्ट्रेस नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विलेन विजय सेतुपति और डायरेक्टर एटली कुमार को हैशटैग किया है।

 

Scroll to load tweet…

 

11:45 तक बिक गए थे 41 हजार टिकट

इससे पहले उन्होंने सुबह 11: 45 बजे तक स्टेटस दिया था और बताया था कि उस समय तक 'जवान' के 41, 500 टिकट बिक चुके थे।गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के साथ ही इसकी एडवांस बुकिंग का एलान भी कर दिया था, जो कि शुक्रवार से शुरू हुई।

 

Scroll to load tweet…

 

रेड चिलीज ने वीडियो शेयर कर की घोषणा

शुक्रवार को भी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। शाहरुख़ खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की ओर से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें शाहरुख़ नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में शाहरुख़ ने लिखा है, "आपकी और मेरी बेकरारी ख़त्म हुई। 'जवान' के लिए एडवांस बुकिंग अब लाइव हैं। इसलिए अपना टिकट बुक कीजिए। 'जवान' 7 सितम्बर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।" 

 

View post on Instagram
 

 

बता दें कि 'जवान' में शाहरुख़ खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण के अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, लहर खान और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी दिखाई देंगे।

और पढ़ें…

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस नयनतारा, इतने करोड़ लेकर बनीं SRK की हीरोइन