MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • दिशा पाटनी को बहू बनाने के सवाल पर ये क्या बोल गए जैकी श्रॉफ, सुनकर हर कोई Shocked

दिशा पाटनी को बहू बनाने के सवाल पर ये क्या बोल गए जैकी श्रॉफ, सुनकर हर कोई Shocked

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर 33 साल के हो गए हैं। बेटे के जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने टाइगर के बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। एक इंटरव्यू में जब टाइगर से दिशा पाटनी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब सुन सभी हैरान रह गए।

Ganesh Mishra | Updated : Mar 02 2023, 03:52 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : instagram

एक इंटरव्यू में जब जैकी श्रॉफ से उनके बेटे टाइगर और दिशा पाटनी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- टाइगर तो शादी कर चुका है। जैकी ने कहा- उसने अपने 'काम' से शादी कर ली है। मुझे नहीं लगता कि अब वो कहीं और फोकस करने वाला है।
 

28
Asianet Image
Image Credit : google

जैकी श्रॉफ के मुताबिक, टाइगर की आदत है कि वो जब भी कुछ ठान लेता है तो उसे पूरा करके ही रहता है। फिलहाल वो अपने काम पर फोकस कर रहा है। वो जानता है कि उसे अपनी जिंदगी में क्या हासिल करना है और वो उसी काम को कर रहा है। 

38
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर दिशा पाटनी (Disha Patani) से जोड़ा जाता है। दोनों कई बार साथ में डेटिंग और वेकेशन पर भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे कबूल नहीं किया है।

48
Asianet Image
Image Credit : instagram

लेकिन टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने दोनों के लॉकडाउन में एक साथ रहने की बात कबूल की थी। कृष्णा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दिशा हमारे साथ नहीं रहती लेकिन वो हमारे घर के पास रहती हैं। हम लोग कई बार साथ में शॉपिंग करने भी जाते हैं।

58
Asianet Image
Image Credit : instagram

टाइगर की बहन कृष्णा के मुताबिक, मेरा भाई लोगों से ज्यादा घुलमिल नहीं पाता है। उसे अकेला रहना ज्यादा पसंद है। लेकिन, इसके बाद भी दिशा को टाइगर की कंपनी अच्छी लगती है तो इसका मतलब है कि वो काफी कूल गर्ल है। 

68
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि जैकी श्रॉफ भी दिशा पाटनी को पसंद करते हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक फिल्म के सेट पर कभी-कभी दिशा के लिए खाना लेकर जाते थे। इतना ही नहीं, दिशा उनसे एक खास चीज गाठिया की फरमाइश करती थी। 

78
Asianet Image
Image Credit : google

जैकी श्रॉफ के मुताबिक, दिशा जब डांस करती है तो बेहद एनर्जेटिक होती है। मैं ये बात जानता हूं कि सोशल मीडिया पर उसके ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। वो बेहद डिसप्लिंड है और इनके मजबूत वर्क एथिक्स हैं। 

88
Asianet Image
Image Credit : instagram

वहीं, सोशल मीडिया पर जब एक फैन ने टाइगर श्रॉफ से पूछा- क्या वो दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? इस पर तो टाइगर ने कहा था, भाई, मेरी औकात नहीं है।  इसके साथ ही उन्होंने एक बंदर की इमोजी बनाई थी।

ये भी देखें : 

एक साथ दो बीवियों को प्रेग्नेंट करने वाले यूट्यूबर पर भड़का ये सिंगर, जानें किस बात पर कर दी खिंचाई 
 

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
टाइगर श्रॉफ
दिशा पटानी
 
Recommended Stories
Top Stories