MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jaat Day 3 Collection: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ़्तार, जानिए कितनी हुई कमाई?

Jaat Day 3 Collection: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे दिन पकड़ी रफ़्तार, जानिए कितनी हुई कमाई?

Jaat Latest Box Office Report: सनी देओल की फिल्म 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी। लेकिन तीसरे दिन इसने सबसे ज्यादा कमाई की। जानिए फिल्म की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Gagan Gurjar | Updated : Apr 13 2025, 02:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'जाट' के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन यानी शुक्रवार को तकरीबन 26.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में फिर उछाल आया है।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 'जाट' का तीन दिन का कुल कलेक्शन लगभग 26.25 करोड़ रुपए हो गया है।

Related Articles

पहले दिन कितना कमाएगी अक्षय कुमार की Kesari 2? छोड़ेगी Jaat को पीछे!
पहले दिन कितना कमाएगी अक्षय कुमार की Kesari 2? छोड़ेगी Jaat को पीछे!
जब मैं मारना शुरू करता हूं तो...रोंगटे खड़े कर देते हैं Sunny Deol की Jaat के ये 10 डायलॉग
जब मैं मारना शुरू करता हूं तो...रोंगटे खड़े कर देते हैं Sunny Deol की Jaat के ये 10 डायलॉग
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ने तीसरे दिन तकरीबन 9.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कमाई दूसरे दिन के मुकाबले 39.29 फीसदी ज्यादा है। पहले और दूसरे दिन इस फिल्म ने क्रमशः 9.5 करोड़ और 7 करोड़ रुपए कमाए थे। 

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

रिपोर्ट्स की मानें तो गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी 'जाट' का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो इस फिल्म ने तीन दिन एक चौथाई बजट रिकवर कर लिया है।

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने तीन दिन 35 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'जाट' में सनी देओल ने पहली बार 'पुष्पा' जैसी फ़िल्में बना चुके साउथ इंडियन प्रोडक्शन हाउस  Mythri Movie Makers के साथ काम किया है। गोपीचंद मलिनेनी के साथ भी यह उनकी पहली फिल्म है।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'जाट' में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, स्वरूपा घोष, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories