सार

कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन शादी की तैयारी कर रही हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ उनका एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, कृति और कबीर को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान कृति ने खुद की पहचान छुपाने के लिए कैप लगाया हुआ था और उनके चेहरे पर मास्क और बड़े से सनग्लासेस भी नज़र आ रहे थे। दूसरी ओर एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त कबीर कृति से कुछ आगे-आगे चल रहे थे।उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।

कृति सेनन के वायरल वीडियो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

एक इंटरनेट यूजर ने कृति सेनन और कबीर बहिया का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "ज़ल्दी ही बहूरानी बन वाली हैं....कृति बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं। वे पैरेंट्स से मिलने दिल्ली आए।" वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "रब ने बना दी जोड़ी।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "शादी का इंतज़ार।" एक यूजर ने लिखा, "जल्दी ही शादी होने वाली है।" एक यूजर का कमेंट है, "मुझे लगता है कि वे ज़ल्दी ही शादी करने वाले हैं।"

यह भी पढ़ें : मां ने दिया सिगरेट पर ज्ञान, कृति सेनन ने उड़ाए धुएं के छल्ले! वायरल हुआ VIDEO

 

View post on Instagram
 

 

दिल्ली में रहते हैं कृति और कबीर के पैरेंट्स

कृति सेनन और कबीर बहिया दोनों के ही पैरेंट्स दिल्ली में रहते हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कृति कबीर के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली पहुंची हैं। कहा यहां तक जा रहा है कि 2025 के अंत तक कृति और कबीर शादी कर लेंगे। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कैसे शुरू हुई कृति और कबीर के अफेयर की ख़बरें

कबीर बहिया लंदन बेड बिजनेसमैन हैं। कृति के उनके साथ अफेयर की ख़बरें उस वक्त आनी शुरू हुईं, जब दोनों एक्ट्रेस के बर्थडे पर ग्रीस में वैकेशन मनाते देखे गए थे। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। बाद में दोनों को क्रिसमस और नया साल भी साथ मनाते देखा गया था। कई इवेंट्स में दोनों साथ-साथ नज़र आ चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्हें बेंगलुरु में एक शादी में साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें : Kriti Sanon दिखीं मिस्ट्री मैन के साथ, MS धोनी से भी है कनेक्शन

कृति सेनन की अपकमिंग फ़िल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'दो पत्ती' में काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 'तेरे इश्क में' शामिल है, जिसे आनंद एल. राय डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में कृति के हीरो धनुष होंगे। यह फिल्म 28 नवम्बर 2025 को रिलीज होगी।