- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ritesh Deshmukh की 10 सबसे कमाऊ में 5 फिल्में एक फ्रेंचाइजी की, 630 CR कमाए
Ritesh Deshmukh की 10 सबसे कमाऊ में 5 फिल्में एक फ्रेंचाइजी की, 630 CR कमाए
रितेश देशमुख की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में 5 हाउसफुल फ्रेंचाइजी से हैं, जिसने कुल 630 करोड़ कमाए। हाउसफुल 5 उनकी चौथी सबसे बड़ी हिट बन गई है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के लीड रोल वाली हाउसफुल 5 ने 6 दिनों में कुल 119.75 Cr करोड़ की कमाई की है। रितेश हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी पांचों फिल्मों में लीड रोल में हे।
रितेश देशमुख के करियर के लिहाज से देखा जाए तो हाउसफुल 5 उनके करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।
रितेश देशमुख के पूरे करियर को आगे बढ़ाने में हाउसफुल फ्रेंचाइजी टॉप पर है। उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 5 मूवी हाउसफुल फ्रेंचाइजी से हैं।
रितेश देशमुख के बॉलीवुड में एंट्री के बाद सबसे बड़ी मूवी Housefull 4 जिसने ₹ 210.3 Cr की कमाई की है। इसके बाद चौथे स्थान पर Housefull 5 है जिसने अब ₹ 119.75 Cr करोड़ की कमाई की है। पांचवे स्थान पर Housefull 2 है जिसने ₹ 112 Cr की कमाई की है। छटवे स्थान पर हाउसफुल 3 है जिसने ₹ 110.2 Cr का कलेक्शन किया है। 10 वीं पोजीशन पर हाउसफुल है, जिसने उस समय ₹ 75.65 Cr की कमाई की थी। इस तरह हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने तकरीबन 630 करोड़ की कमाई की है।
रितेश के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Raid 2 है, जिसने इसी साल ₹ 171.76 Cr की कमाई की है।
तीसरी पोजीशन पर Total Dhamaal ₹ 155.67 Cr, सातवीं पोजीशन Ek Villain ₹ 105.76 Cr, आठवीं- Grand Masti ₹ 102.21 Cr, नौवी पोजीशन पर Baaghi 3₹ 96.5 Cr है।