- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 BO Day 4: भारत में 100 CR के क्लब में शामिल अक्षय की मूवी, देखें कुल कमाई
Housefull 5 BO Day 4: भारत में 100 CR के क्लब में शामिल अक्षय की मूवी, देखें कुल कमाई
हाउसफुल 5 ने वीकेंड पर धमाल मचाया, लेकिन सोमवार को कमाई में गिरावट देखी गई। क्या ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? जानिए पूरी रिपोर्ट।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Housefull 5 Box Office Collection Day 4 : अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया है। यहां इस मूवी के फर्स्ट वर्किंग डे यानि सोमवार 9 जून की कमाई और ऑक्युपेंसी शेयर कर रहे हैं।
6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ की शानदार कमाई की थी। पहले दिन इसके दोनों पार्ट में हाउसफुल को बोर्ड देखे गए।
शनिवार 7 जून को इस कॉमेडी कैपर ने 29.17% की ऑक्युपेंसी दर्ज की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
हाउसफुल 5 ने सनडे को बड़ी छलांग लगाते हुए ₹ 32.5 Cr की कमाई की थी। इसके साथ वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर ली थी।
सोमवार यानि 9 जून को हाउसफुल 5 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस मूवी ने रात 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक ₹ 13.50 Cr * early estimates ( sacnilk की रिपोर्ट ) की कमाई की है। हालांकि इसमें बढोतरी हो सकती है। बता दें कि हफ्ते का पहला वर्किंग डे होनी की वजह से इसके कलेक्शन गिरने का अनुमान था।
हाउसफुल 5 का 4 दिनों की कमाई ₹ 101.00 Cr हो गई है। ये मूवी अब भारत में भी 100 करोड़ के क्लब में शमिल हो गई है।
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी ने लीड ल निभाए हैं। निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है।
सोमवार, जून 09, 2025 को हाउसफुल 5 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 17.62% है। अभी रात की सीटों के आंकड़े नहीं आए हैं।