सार

हेरा फेरी 3 में अक्षय, सुनील और परेश फिर साथ! नई कहानी पिछली फिल्मों को भुला देगी। राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी फिर करेगी कमाल!

hera pheri 3 amazing story is ready : हेराफेरी 3 की कापी समय से चर्चाएं चल रही हैं। पहले ये चर्चाएं थीं कि इसमें अक्षय कुमार नहीं होंगे...या फिर कैमियो रोल में होंगे। मूवी में कार्तिक आर्यन की भी एंट्री की खबरें थीं। लेकिन हालिय अपडेट के मुताबिक हेराफेरी में एक बार फिर तीनों लीड हीरो यानि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड एक्टर होंगे। वहीं अहाना शेट्टी के पापा ने इस बारे में अपडेट देते हुए बताया है कि फिल्म के डायरेक्टर इसकी धांसू स्टोरी पर काम कर रहे हैं।  इस बार फिल्म की कहानी देखकर दर्शक पिछली दोनों फिल्में भूल जाएंगे।

राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी मचाएगी धूम

इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार फिर से साथ नज़र आएंगे, जो राजू, श्याम और बाबूराव गणपतराव आप्टे की भूमिकाएँ निभाएँगे। फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 से मई 2026 तक छह महीने के ड्यूरेशन में होने की उम्मीद है, इसे 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।  

 ब्लॉकबस्टर होगी हेराफेरी 3 

हेरा फेरी 3 अब सही ट्रेक पर आगे बढ़ रही है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर से जुट रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन की कॉमेडी और स्क्रिप्ट को खास बनाने के बारे में बात कही है। वे इस कहानी को सुनकर एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने इसे "ब्लॉकबस्टर" होने की भविष्यवाणी कर दी है।

हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी की कहानी

हेरा फेरी मूवी राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) के इर्द गिर्द घूमती है। तीनों शॉर्ट कट से पैसा कमाना चाहते हैं। इसकी पहली किश्त में किडनेपिंग के जरिए पैसा कमाने की जुगत लगाई। फिर अच्छाई से पैसा मिल गया। सीक्वल फिर हेराफेरी में चिट फंड में पैसा लगाने से बर्बाद हो जाते हैं। फिर हेरा फेरी से पैसा बनाने में जुटते हैं।