- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ameesha Patel ने 25 साल में की 27 हिंदी मूवी, पर इन 7 को छोड़ सब 10 CR के नीचे सिमटीं
Ameesha Patel ने 25 साल में की 27 हिंदी मूवी, पर इन 7 को छोड़ सब 10 CR के नीचे सिमटीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 50 साल की हो गई हैं। 9 जून 1975 को मुंबई में पैदा हुईं अमीषा पटेल 25 साल में तकरीबन 27 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन सिर्फ ये 7 ऐसी हैं, जो 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पाई हैं। बाकी इस आंकड़े से नीचे ही सिमट गईं…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

1.कहो ना प्यार है (2000)
कमाई : 44.28 करोड़ रुपए
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को राकेश रोशन ने निर्देशन किया था और अमीषा पटेल के साथ ऋतिक रोशन ने भी इससे बॉलीवुड डेब्यू किया था।
2.ग़दर : एक प्रेम कथा (2001)
कमाई : 76.88 करोड़ रुपए
सनी देओल इस फिल्म के लीड हीरो थे और अमीषा पटेल उनकी हीरोइन बनी थीं।इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।
3.हमराज (2002)
कमाई :16.59 करोड़ रुपए)
अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल के साथ बॉबी देओल और अक्षय खन्ना का भी अहम् रोल था। फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था।
4.मंगल पांडे : द राइजिंग (2005)
कमाई : 27.86 करोड़ रुपए
इस फ्लॉप फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया था। आमिर खान के साथ अमीषा पटेल और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार इसमें अहम् रोल में दिखे थे।
5.भूल भुलैया (2007)
कमाई : 49.10 करोड़ रुपए
इस सेमी हिट फिल्म में अमीषा पटेल के अलावा अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या वालन जैसे कलाकार दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।
6.रेस 2 (2013)
कमाई : 100.45 करोड़ रुपए
अब्बास-मस्तान निर्देशित यह फिल्म सेमी हिट रही थी। सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बासु और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा अमीषा पटेल की भी इसमें अहम् भूमिका थी।
7.ग़दर 2 : द कथा कंटिन्यू (2023)
कमाई : 525.45 करोड़ रुपए
अनिल शर्मा ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में अहम् रोल में नज़र आए थे।फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
ऊपर गिनाई गई 7 फिल्मों के अलावा अमीषा पटेल की बाकी 20 फ़िल्में 10 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाईं।