- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सीरियल में कराती हैं थोक में शादी, खुद कुंवारी एकता कपूर, आखिर क्यों हैं सिंगल
सीरियल में कराती हैं थोक में शादी, खुद कुंवारी एकता कपूर, आखिर क्यों हैं सिंगल
टीवी क्वीन एकता कपूर 50 साल की हो गईं, लेकिन अब तक शादी नहीं की। 15 साल की उम्र में ही शादी करना चाहती थीं, लेकिन पिता जितेंद्र ने कुछ ऐसा कहा कि जिंदगी बदल गई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
टीवी क्वीन एकता कपूर 7 जून को 50 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। साल 1975 में सुपरस्टार जितेंद्र और शोभा आनंद के घर हुआ था।
एकता कपूर फैमिली ड्रामा सीरियल के लिए कुख्यात हैं। उनके टीवी शो पर अश्लीलता फैलाने के साथ संस्कृति को भ्रष्ट करने के आरोप लगते रहे हैं।
एक्ता कपूर के ज्यादातर टीवी शो में लीड किरदारों की शादियां फिर तलाक फिर शादियों के किस्से खूब दिखाए जाते हैं। उनका मानना है कि इस तरह के ट्विस्ट से सीरियल की टीआरपी बढ़ती है।
एकता कपूर की नेट वर्थ 100 करोड़ से ज्यादा है। वे टीवी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। उनकी कंपनी ने कई सुपरहिट फिल्में भी बनाई हैं। बावजूद इसके एकता कपूर सिंगल हैं।
एकता कपूर ने शादी क्यों नहीं की, ये सवाल अक्सर फैंस सोशल मीडिया पर पूछते हैं। दरअसल वे तो 15 साल की उम्र में ही शादी करना चाहती थी। लेकिन उनके पिता जितेंद्र ने एक बार उन्हें ऐसा कुछ कह दिया कि उनकी लाइफ ही चेंज हो गई ।
एकता कपूर को छोटी उम्र से ही पार्टी करने और दोस्तों के साथ घूमने में मजा आता था। इस पर उनके पिता जितेंद्र भड़क गए। उन्होंने कहा कि या तो तुम किसी से शादी करो, या सब कुछ छोड़ कर पार्टी करो या फिर करियर बनाओ।
एकता कपूर को ये बात दिल को लग गई। इसके बाद तो उन्होंने सबकुछ छोड़कर काम से ही शादी कर ली। वे अपने प्रोडक्शन हाउस में इतना मशगूल हो गई कि कब शादी की उम्र निकल गई, उन्हें इसकी भी चिंता नहीं रही।
एकता कपूर ने 50 साल की हो गई हैं। उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन वे वे एक बेटी की मां हैं। वे 27 जनवरी 2019 को सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। इससे उनकी एक बेटी है। जिसे वे बेहद प्यार करती हैं।